लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के एक और खतरनाक वेरिएंट R.1 ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका सहित 35 देशों में फैला

By विनीत कुमार | Updated: September 26, 2021 15:26 IST

Coronavirus New Variant: कुछ दिनों पहले अमेरिका में शोधकर्ताओं ने R.1 वेरिएंट की पहचान की। हालांकि यह वेरिएंट पिछले साल जापान में भी मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का नया वेरिएंट है R.1, इस पर स्टडी जारी, इसके बेहद संक्रामक होने की आशंका।पिछले साल जापान में ये वेरिएंट सबसे पहले मिला था, अभी अमेरिका सहित 35 देशों में इसके केस।दुनियाभर में अभी तक करीब 10 हजार लोग इस नए वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं।

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के नए मामले दुनिया भर के कई देशों में एक बार फिर बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में भी तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। इन तमाम आशंकाओं के बीच कोरोना का बेहद खतरनाक नया वेरिएंट मिला है। इसे R.1 नाम दिया गया है।

वैसे फिलहाल दुनिया भर में R.1 वेरिएंट के बेहद कम मरीज हैं, लेकिन जानकार बताते हैं यह वेरिएंट बेहद खतरनाक है। गौरतलह है कि COVID-19 की दूसरी लहर ने भारत में बड़ी तबाही मचाई थी। इसके लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार माना गया था। ऐसे में R.1 वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर दुनिया चिंता को बढ़ा दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार R.1 वेरिएंट के मामले भले ही कम हैं लेकिन थोड़ी भी लापरवाही पूरी दुनिया पर भारी पड़ सकती है। पूरी दुनिया में अभी तक करीब 10 हजार लोग इससे संक्रमित पाए गए गए हैं।

जानकार बताते हैं कुछ दिनों पहले अमेरिका में शोधकर्ताओं ने R.1 वेरिएंट की पहचान की। हालांकि यह वेरिएंट पिछले साल जापान में भी मिला था। इसके अलावा R.1 वेरिएंट के मामले करीब और 35 देशों में भी सामने आ चुके हैं। 

क्यों खतरनाक है कोरोना वायरस का R.1 वेरिएंट 

इस बारे में शोध कर रही वैज्ञानिकों की टीम के मुताबिक R.1 सार्स-सीओवी-2 वायरस का नया वेरिएंट है। ये म्यूटेशन से बना है। ऐसे में संभव है कि किसी भी नए स्ट्रेन की तरह R.1 भी मूल कोरोना वायरस की तुलना में लोगों पर अलग तरह से प्रभाव डाले। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वेरिएंट की प्रकृति को देखते हुए इसे बहुत ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। फिलहाल इस पर और अध्ययन जारी है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोई भी वेरिएंट वैक्सीन सुरक्षा से बच सकता है या नहीं, यह उसमें मौजूद म्यूटेशन पर निर्भर करता है। नए R.1 वैरिएंट को लेकर भी वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को मात देकर किसी को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र