लाइव न्यूज़ :

Corona Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22 हजार 771 मामले आए सामने, 442 मरीजों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 4, 2020 10:13 IST

Corona Update: संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों का जल्दी पता लगाने और उनका समय पर क्लीनिकल प्रबंधन होने की वजह से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस रोगियों के सही होने की दर 60.73 प्रतिशत हो गइ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 442 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के 22 हजार, 771 नए मामले सामने आए हैं।भारत में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 18 हजार, 655 पहुंच गया है। 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकारों के लाख प्रयासों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 22,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर शनिवार को 648315 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 442 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना वायरस के 22 हजार, 771 नए मामले सामने आए हैं, जोकि अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा कोरोना के अबी 2 लाख 35 हजार, 433 मामले सक्रिय है, जबकि 3 लाख, 94 हजार, 227 मरीज ठीक हो चुके हैं। साथ ही साथ कुल मौतों का आंकड़ा 18 हजार, 655 पहुंच गया है।  संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों का जल्दी पता लगाने और उनका समय पर क्लीनिकल प्रबंधन होने की वजह से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस रोगियों के सही होने की दर 60.73 प्रतिशत हो गइ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि देश में जांच प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ते रहने से यह संभव हो सका है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो जुलाई तक देश में कोविड-19 के लिए 95,40,132  नमूनों की जांच की गयी। शुक्रवार को 2,42,383 नमूनों की जांच की गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अब तक 11,300 'मेक इन इंडिया' वेंटिलेटर भेजे गए हैं और 6154 अस्पतालों में पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई कर रहा है और 72,293 डिलीवर कर दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल