लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोविड-19 के मामलों में बड़ा उछाल, देश में 129 दिन बाद सामने आए 1000 से अधिक नए केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2023 11:48 IST

Corona Update: भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश में 1000 से अधिक केस सामने आए हैं। ऐसा 129 दिनों के बाद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 1,071 नए मामले दर्ज किए गए हैं।दो मौत भी कोरोना से पिछले 24 घंटे में भारत में हुई है, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,802 हो गई है।भारत में कोविड से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,915 हुई।

नई दिल्ली: भारत में 129 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,915 हो गई। है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 1,071 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,802 हो गई।

देश में कोरोना वायरस से राजस्थान और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,95,420 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,58,703 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज