लाइव न्यूज़ :

बीजेपी उम्मीदवार कोरोना थॉमस अपने नाम के कारण चर्चा में, जानिए पार्टी ने कहां से और किस चुनाव में बनाया है उन्हें उम्मीदवार

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2020 14:56 IST

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया इस समय परेशान है। इस बीच बीजेपी ने केरल में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में एक ऐसी महिला को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी चर्चा उनके नाम के कारण हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोल्लम के माथिलिल वार्ड से बीजेपी ने बनाया है कोरोना थॉमस को उम्मीदवारकेरल में अगले महीने होना है नगर निकाय चुनाव, कोरोना थॉमस को उम्मीद- नाम का भी मिलेगा फायदा

कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया इस समय परेशान है। पिछले करीब 8 महीने से भारत में कोरोना कहर जारी है। ऐसे में आपको कोई कोरोना के लिए वोट करने के लिए कहे तो आप क्या करेंगे। कोरोना को लेकर भले ही जैसी भी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही हो, इसी बीच बीजेपी की एक नेता अपने नाम के कारण चर्चा में आ गई हैं। इनका नाम कोरोना थॉमस है और बीजेपी ने इन्हें केरल के नगर निकाय के चुनाव में कोल्लम के माथिलिल वार्ड से उम्मीदवार बनाया है। केरल में अगले महीने ये चुनाव होने हैं।

चुनाव प्रचार में मिल रही है चर्चा

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कोरेना थॉमस अपना चुनाव प्रचार शुरू कर चुकी हैं और लोगों के घर भी जा रही हैं। इस दौरान जब वे मास्क लगाए अपना नाम बताते हुए वोट मांगती हैं तो कई बार उन्हें बहुत असहज परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। हालांकि साथ ही उनकी चर्चा भी होने लगी है। लोग उन्हें पहचानने लगे हैं और उन्हें लेकर खूब बातें भी हो रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कोरोना थॉमस ने बताया, 'मेरे नाम के कारण, हर कोई मुझे पहचानने लगा है और कैंपेन के दौरान याद भी रखता है। जहां भी मैं जाती हूं, लोग मेरा नाम बड़ी हैरानी के साथ लेते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस नाम के कारण ही सही मेरे वोटर मुझे याद रखेंगे और चुनाव के दिन मेरे लिए वोट करेंगे।'

पिता ने कुछ अलग सोच कर रखा था कोरोना नाम

कोरोना थॉमस बताती हैं कि उनका नाम उनके पिता ने रखा था। पिता थॉमस फ्रांसिस ने उनका और उनके दो भाईयों का नाम बेहद अलग रखने का सोचा था, लेकिन उन्हें ये नहीं अंदाजा था कि दुनिया को कभी इस नाम किसी महामारी से इस कदर परेशान होना पड़ेगा।

कोरोना थॉमस जब हाल में गर्भवती थीं, तो वे भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गई थीं। उनके अनुसार वैसे सबकुछ ठीक रहा। वे महामारी से उबरने में कामयाब रही और साथ ही एक स्वस्थ्य बच्चे को भी जन्म दे सकीं। कोरोना को उम्मीद है कि उनके नाम की वजह से भी चुनाव में उनको फायदा होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह