लाइव न्यूज़ :

Corona: सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल हियरिंग की मांग पर चीफ जस्टिस ने कहा, 'यह एक साइलेंट किलर है, हम हालात को देखकर बताएंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2022 14:16 IST

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने चीफ जस्टिस से अनुरोध करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में फिर से शारीरिक सुनवाई शुरू की जाए। कोरोना का ओमीक्रान वेरिएंट एक वायरल बुखार की तरह है और इससे संक्रमितक मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल हियरिंग को शुरू करने की मांग की चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वह अभी भी कोविड-19 के ओमीक्रान वेरिएंट से पीड़ित थेचीफ जस्टिस ने सीनियर वकील विकास सिंह से कहा कि क्या आप जानते हैं कि यह साइलेंट किलर है

दिल्ली: देश में कम होते कोरोना के प्रभाव को देखते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस फिजिकल हियरिंग को फिर से शुरू करने की गुजारिश की।

मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील विकास सिंह ने कहा, "मुझे खुशी होगी कि कोर्ट में एक बार फिर से फिजिकल हियरिंग फिर से शुरू होगी। मैं चीफ जस्टिस से अनुरोध करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट में फिर से शारीरिक सुनवाई शुरू की जाए। कोरोना का ओमीक्रान वेरिएंट एक वायरल बुखार की तरह है और इससे संक्रमितक मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं। यह बहुत हल्का है। ”

विकास सिंह के इस आग्रह का जवाब देते हुए चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वह अभी भी कोविड-19 के ओमीक्रान वेरिएंट से पीड़ित थे।

चीफ जस्टिस ने कहा, "मुझे भी ओमीक्रान वेरिएंट ने चार-पांच दिनों के लिए अपनी चपेट में ले लिया था। मैं अब भी उससे प्रभाव को महसूस कर रहा हूं। क्या आप जानते हैं कि यह एक साइलेंट किलर है। मैं कोरोना की पहली लहर में पीड़ित था लेकिन जल्दी ही उससे ठीक भी हो गया था। लेकिन इस लहर (ओमीक्रान वेरिएंट) में मुझे प्रभावित हुए 25 दिन हो गए हैं लेकिन उसके बावजूद मैं अब भी पीड़ित महसूस कर रहा हूं।”

इसके साथ ही चीफ जस्टिस ने कहा कि ओमीक्रान वेरिएंट के 15,000 मामलों अब भी सामने आये हैं।

चीफ जस्टिस एनवी रमना को जवाब देते हुए विकास सिंह ने कहा, “यह अत्यंत दुखद है कि आप अब भी इससे पीड़ित हैं लेकिन लोग अब तेजी से ठीक हो रहे हैं।"

इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में मौजूदा हालात का मूल्यांकन करेगी और उसके बाद ही कोई फैसला करेगी।

मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी किये अपने आकड़ें में बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में 15,102 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गये हैं। अब तक कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 1.28 फीसदी है।

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के कारण 278 लोगों की मौत हुई है। इन 278 मौंतो के साथ देश में अब तक कुल मृत्यु संख्या 5,12,622 तक पहुंच गई है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टCJIएन वेंकट रमणओमीक्रोन (B.1.1.529)CoronaOmicron
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?