लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर हलचल तेज, मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र से लगने वाली सीमाएं की सील, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी लगाया प्रतिबंध

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: April 4, 2021 19:13 IST

महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक की.महाराष्ट्र में 23 मार्च तक अंतिम सात दिनों में दैनिक नए मामलों की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत दर्ज की गई.महाराष्ट्र में 31 मार्च से पहले के दो सप्ताह में 4,26,108 मामले सामने आए हैं.

भोपालः कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से लगने वाली सीमाएं सील कर दी है. साथ ही छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

महाराष्ट्र से सटे जिलों में बढ़ते संक्र मण को देखते हुए अब मालवाहक, आवश्यक सेवा और आपातकालीन आवाजाही को ही अनुमति दी गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना की स्थिति को लेकर की हुई समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है.

उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा को सील करने और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए. साथ ही कहा कि राज्य में सभी लोगों का मास्क पहनना बेहद जरूरी है. चौहान ने कहा कि खुद को प्रेरित करने के अलावा दूसरों को सीख देनी भी जरूरी है. साथ ही लोगों के साथ सख्ती करनी भी जरूरी है.

राज्य में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो वो लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं. रविवार से कोई भी जिला लॉकडाउन लगा सकता है. इसके अलावा मास्क ना लगाने वालों पर जुर्माना लगेगा और कुछ समय के लिए उन्हें ओपन जेल में भी रखा जा सकता है.

निजी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा आयुष्मान कार्डधारक का इलाज मुफ्त करने के लिए कहा गया है. वहीं जिन जिलों में लॉकडाउन लगा हुआ है, वहां टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा. हालांकि सार्वजनिक आयोजन और मेलों की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौर में दस हजार बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. वहीं निजी अस्पतालों से ज्यादा फीस ना वसूलने की बात कही गई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाछत्तीसगढ़कोविड-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?