लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: बिहार में चारे के अभाव में मर गईं दर्जन गायें, सरकार भी नहीं सुन रही है गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2020 18:05 IST

गौशाला में रहने वाली तकरीबन 80 गाय और भैंस को चारे की कमी के कारण कई कई दिनों तक भूखे रहना पड़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे कर्मचारियों के अनुसार कोरोनाबंदी के दौरान तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा गायें मर गईं हैं. कई मंत्रियो से गायों के लिए सरकार की तरफ से मदद मांगी गई, लेकिन कोई इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा है.

पटना:बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में चारे के अभाव में करीब दर्जन गायें मरने की बात बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि यहां रह रही गायों के लिए चारे की घोर कमी हो गई है. ऐसे में यहां रह रही गायें भूख के कारण असमय काल के गाल में समा रही हैं. कहा जा रहा है कि गौशाला में रहने वाली तकरीबन 80 गाय और भैंस को चारे की कमी के कारण कई कई दिनों तक भूखे रहना पड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि यहां लगभग 80 गायें रहती हैं. लेकिन लॉकडाउन के कारण बाजार बंद है जिसकी वजह से गायों की खाने पीने में काफी दिक्कत हो रही है जो कई अन्य गाय मरने की कागार पर है. अगर ऐसे ही स्थिति बनी रही तो शायद आने वाले दिनों में और गायों की मौत हो जाएगी. कई गायें मरणासन्न स्थिति में हैं. 

गौशाला के कर्मचारियों ने बताया कि पशुपालन विभाग की अनदेखी के कारण गौशाला में एक बार भी चारा का इंतजाम नहींं करवाया गया. जिसकी वजह से बडी संख्या में गायों को कई कई दिनों तक भूखा रहना पड़ा. कर्मचारियों के अनुसार कोरोनाबंदी के दौरान तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा गायें मर गईं हैं. 

वहीं कुछ गायें अब मरणासन्न स्थिति में हैं. वहीं, श्रीकृष्ण गौशाला के सचिव ने बताया कि गायों की खाने पीने की व्यावस्था के लिए गांव गांव में चंदा मांगा गया, जो डेढ़ महीने से चल रहा था. लेकिन अब गायों को खिला पाना काफी मुश्किल है.

ऐसे में उन्होंने कहा कि यह तो पहले से ही बुढी या मरीज गायें आती हैं और उपर से उन्हें खिलाने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है. जिसकी वजह से कई गायें मरने की कागार पर हैं. इतना ही नहीं बल्की कई मंत्रियो से गायों के लिए सरकार की तरफ से मदद मांगी गई, लेकिन कोई इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा है.

उन्होंने बताया कि जहानाबाद के कृष्णा गौशाला में लगभग 80 गाय रहती हैं. लेकिन इसमे से लॉकडाउन में सिर्फ दर्जन भर गायों की मौत हो गई. अब 50 गायों पर भूख से मरने की खतरा मंडरा रहा है. लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने को तैयार नहीं है. सचिव ने बताया कि जहां गाय की पूजा होती है, वहा अब गायों के लिए कोई आगे आने को तैयार नहीं है. ऐसे में गाय मरने के लिए तैयार है. अगर अब भी सरकारी स्तर पर मदद नहींं पहुंचती है तो तकरीबन एक दर्जन गाय भूख से दम तोड़ देगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार