लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 26 हजार से ज्यादा नए केस, 277 लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2021 10:49 IST

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 26,727 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 28,246 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 277 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर के 26,727 मामलों में से 15,914 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं।यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 लोगों की हुई मौत।

Covid Latest Cases in India: भारत में  पिछले 24 घंटों में 26 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 277 लोगों की जान गई है। जबकि 28 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 26,727 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 28,246  लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 277 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

अब तक कोरोना के आंकड़े

रिपोर्ट के अनुसार, देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 2,75,224 हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,30,43,144  मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,48,339 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 89,02,08,007 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 64,40,451 लोगों को पिछले 24 घंटे में कोरोना का टीका लगा है।   

केरल में 122 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों के कोरोना के कुल 26,727 मामलों में से 15,914  नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 277 मौतों के आकड़ों में 122 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। राज्य में रोजाना हजारों मामले रिपोर्ट हो रहे हैं, जो राज्य के साथ साथ पूरे देश के लिए चिंता की बात है।

अब तक 57 करोड़ से ज्यादा सैंपल हो चुकी है टेस्टिंग

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोविड-19 के सैंपल के टेस्टिंग का आंकड़ा भी 57 करोड़ को पार कर गया है। मंत्रालय के अनुसार, 30 सितंबर 2021 तक 57,04,77,338 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। इसमें 15,20,899 सैंपल्स की टेस्टिंग केवल सितंबर माह के आखिरी दिन हुए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaMinistry of Health and Family Welfare
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज