लाइव न्यूज़ :

Corona Cases in Delhi: दिल्ली में स्कूल नहीं होंगे बंद, अधिकारी ने कहा-कोविड नियमों का कड़ाई से पालन हो, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2022 17:44 IST

Corona Cases in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को कोविड-19 के 632 नये मामले सामने आए और संक्रमण की दर 4.42 प्रतिशत थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।कोविड महामारी के कारण दो साल बाद विद्यालय खुले हैं।प्राधिकरण की बैठक में दिल्ली में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

दिल्ली में विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालन हो। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। विद्यालयों के खुलने के कुछ ही हफ्ते बाद वहां से संक्रमण की खबरों से चिंता पैदा हो गयी है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद विद्यालय खुले हैं।

विशेषज्ञ शिक्षण नुकसान का हवाला देते हुए विद्यालयों को बंद करने के विरुद्ध चेतावनी दे रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ विद्यालय बंद नहीं किये जाएंगे और ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। विद्यालयों से सभी मामलों की शिक्षा विभाग को रिपेार्ट करने को कहा गया है , उनसे यह भी सुनिश्चित करने कहा गया है कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालन हो।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विद्यालयों में स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।’’ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को अपनी एक बैठक मे विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा कर विद्यालयों के लिए पृथक मानक संचालन प्रक्रिया लाने का फैसला किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक में दिल्ली में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को सामाजिक समारोहों पर कड़ी नजर रखने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। स्कूलों के संचालन के लिए विशेषज्ञों से ली गयी सलाह के आधार पर एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाएगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में फैसलाः

1ःसार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

2ः नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना

3ः स्कूलों को बंद नहीं करने का निर्णय

4ः मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाएगी

5ः सामाजिक समारोहों पर कड़ी नजर

6ः राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने को कहा

7ः संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं

8ः मरीजों के इलाज की व्यवस्था करें

9ः टीकाकरण अभियान को तेज करने पर चर्चा।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल