लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 18,132 नए मामले, 193 लोगों की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2021 10:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कुल मामलों में से 10,691 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं।केरल में 85 लोगों की मौत कोरोना से बीते 24 घंटे में हुई है।

Covid Latest Cases in India: भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटों में 18 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 193 लोगों की जान गई है। जबकि 21 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 18,132 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 21,563  इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 193 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

95 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,27,347 हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,32,93,478 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,50,782 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 95,19,84,373 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटे मे 46.57 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.67 प्रतिशत है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 1.53 प्रतिशत है, जो पिछले 108 दिनों की अपेक्षा 3 फीसदी कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 1.75 प्रतिशत है, जोकि पिछले 42 दिनों से 3 प्रतिशत कम है। अब तक 58, 36,31,490 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। 10 अक्टूबर को ही 10, 35,797 करोड़ लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया गया है। 

केरल में 85 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल मामलों 18,132 में से 10,691 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 193 मौतों के आकड़ों में से 85 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। केरल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी राज्य में अब तक कोविड-19 से 26,258 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaMinistry of Health and Family Welfare
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल