लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप आरोपियों का एनकाउंटर: मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'पुलिस को हथियार सजाने के लिए नहीं दिए गए हैं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 6, 2019 15:21 IST

Meenakshi Lekhi: बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने हैदराबाद रेप आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर कहा है कि पुलिस को हथियार केवल सजाने के लिए नहीं दिए हैं'

Open in App
ठळक मुद्देमीनाक्षी लेखी ने कहा कि हैदराबाद मामले में पुलिस ने कानून के दायरे में किया काममीनाक्षी लेखी ने कहा कि पुलिस को आरोपियों के भागने पर चलानी पड़ी गोली

हैदराबाद रेप आरोपियों के एनकाउंटर पर मीनाक्षी लेखी का बयान, 'पुलिस को हथियार सजाने के लिए नहीं दिए गए हैं'

हैदराबाद की महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के चार आरोपियों को शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर बहस हुई।

हैदराबाद पुलिस के इस कदम को सही ठहराने की कोशिश करते हुए बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पुलिस के पास हथियार केवल सजाने के लिए नहीं हैं और आरोपियों के भागने की कोशिश करने पर उन्हें उसे चलाना भी पड़ता है। 

पुलिस को सिर्फ दिखाने के लिए नहीं दिए हैं हथियार: मीनाक्षी लेखी

शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पुलिस को इसलिए गोली चलानी पड़ी क्योंकि आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी। लेखी ने कहा, 'पुलिस को हथियार सजाने के लिए नहीं दिए हैं।' लेखी ने कहा कि तेलंगाना में पुलिस द्वारा इस मामले में कानून का पालन किया गया।

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रेप के चारों आरोपी 

हैदराबाद महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ हुए एक एनकाउंटर में मारे गए थे। 

पुलिस के मुताबिक वह शुक्रवार को रेप आरोपियों को री-क्रंस्टक्शन के लिए क्राइम स्पॉट पर पहुंची थी, जहां आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर उन पर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश, इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ये चारों आरोपी मारे गए। 

27 नवंबर को हुई हैदराबाद की महिला डॉक्टर की रेप और हत्या का पूरे देश में जोरदार विरोध हुआ था और लोगों ने अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग की थी। इस मामले में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने फास्ट-ट्रैक अदालत गठित करने का आदेश दिया था।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी