लाइव न्यूज़ :

JNU फिर से विवादों में, वेबिनार के लिए लिखा 'भारत नियंत्रित कश्मीर'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2021 12:54 IST

जेएनयू के सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था। कार्यक्रम को लेकर लिखे गए नोटिस में कश्मीर को भारतीय नियंत्रित कश्मीर लिखकर संबोधित किया गया था। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ, विवाद बढ़ने पर जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबिनार को किया रद्द जेएनयू के सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज के द्वारा कराया जा रहा था आयोजन

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) फिर से विवादों में है। दरअसल यहां, सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज के द्वारा 29 अक्टूबर को कश्मीर को लेकर एक वेबिनार का आयोजन कराया जाना था, जिसमें कश्मीर को 'भारत नियंत्रित कश्मीर' (Indian occupation in Kashmir) लिखकर संबोधित किया गया था।  इसी बात को लेकर यह विवाद हुआ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों कार्यक्रम का विरोध किया। वहीं जेएनयू प्रशासन ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर, छात्र संगठन एबीवीपी ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहा है। 

खबर के मुताबिक जेएनयू के सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था। कार्यक्रम को लेकर लिखे गए नोटिस में कश्मीर को भारतीय नियंत्रित कश्मीर लिखकर संबोधित किया गया था। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ, विवाद बढ़ने पर जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दिया। 

विरोध कर रहे विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने इस कार्यक्रम को गैर संवैधानिक बताया और आयोजकों के खिलाफ एक्शन की मांग की है। उच्च शिक्षा की दृष्टि से जेएनयू देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक है। हालांकि समय-समय पर विवादों से भी इसका नाता रहता है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)JNU VC Jawaharlal Nehru Universityअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब