लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता को पैकेट में एक बिस्किट कम मिला, कंपनी को देना पड़ा एक लाख रुपये का हर्जाना, जानिए पूरा मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 6, 2023 18:42 IST

शिकायतकर्ता चेन्नई के पी. दिलीबाबू ने आरोप लगाया कि पैकेट पर इस बात का उल्लेख था कि इसमें 16 बिस्कुट हैं। लेकिन जब उन्होंने इसे खोला तो एक बिस्किट कम मिला।

Open in App
ठळक मुद्देजिला उपभोक्ता मंच ने आईटीसी लिमिटेड को दिया आदेशएक उपभोक्ता को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दियापैकेट में एक बिस्किट कम निकला था

तिरुवल्लुर: भारतीय कानून ने आम आदमी को इतनी ताकत दी है कि अगर उसे अपने अधिकार पता हों तो बड़ी से बड़ी रसूखदार कंपनियों को भी एक गलती के लिए झुकना पड़ सकता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले से। दरअसल यहां एक उपभोक्ता ने आईटीसी लिमिटेड के खिलाफ एक केस जीता है और अब उसे  एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। 

क्या है मामला

तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले के जिला उपभोक्ता मंच ने आईटीसी लिमिटेड खाद्य प्रभाग को अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए एक उपभोक्ता को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता ने यह शिकायत की थी कि कंपनी के बिस्कुट ब्रांड सनफीस्ट मेरी के लाइट के पैकेट में उसे एक बिस्कुट कम मिला था। शिकायतकर्ता चेन्नई के पी. दिलीबाबू ने आरोप लगाया कि पैकेट पर इस बात का उल्लेख था कि इसमें 16 बिस्कुट हैं। लेकिन जब उन्होंने इसे खोला तो एक बिस्किट कम मिला। 

मामला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम पहुंचा। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने अपने आदेश में उपभोक्ता को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। साथ ही कंपनी को बैच संख्या 0502सी36 में विवादित बिस्कुट 'सनफीस्ट मेरी लाइट' की बिक्री बंद करने का भी निर्देश दिया। उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने कंपनी की इस दलील को खारिज कर दिया कि बिस्कुट के वजन के संबंध में दी गई चुनौती लागू नहीं होगी।

आदेश में कहा गया है, ‘पहले कंपनी के वकील ने यह तर्क दिया कि उत्पाद केवल वजन के आधार पर बेचा गया था, न कि बिस्कुट की संख्या के आधार पर। ऐसे तर्कों को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि रैपर स्पष्ट रूप से खरीदारों को जानकारी प्रदान करता है। उपभोक्ताओं को केवल बिस्कुट की संख्या के आधार पर उत्पाद खरीदना होगा। मौजूदा मामले में सबसे बड़ा आरोप बिस्कुट की कम संख्या को लेकर ही है। इसके बाद उपभोक्ता फोरम ने निर्देश दिया कि कंपनी दिलीबाबू को मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये और मुकदमा खर्च के लिए 10,000 रुपये का भुगतान करे। 

टॅग्स :ITCकोर्टTamil Naducourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप