लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का प्रथम तल का कार्य पूरा, द्वितीय तल पर निर्माण कार्य प्रारंभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2023 19:55 IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही अन्य तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का प्रथम तल का कार्य पूरापत्रकारों को दोपहर में आमंत्रित करके 1 घंटे तक अवलोकन कराया खंभों में मूर्तियों को बनाने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है

अयोध्या: अयोध्या में 9 जुलाई से राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का प्रथम तल का कार्य पूरा करके द्वितीय तल पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।  राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट और सोशल मीडिया के अयोध्या से लेकर राजधानी तक के पत्रकारों को दोपहर में आमंत्रित करके 1 घंटे तक अवलोकन कराया और फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करने की पूरी छूट दी।  इसके बाद पत्रकारों को प्रसाद भी वितरित किया गया और अस्थाई मंदिर में प्रभु श्री राम का दर्शन भी करने का अवसर दिया गया।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है।  वहां से स्वीकृति मिलते ही अन्य तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।  शिलान्यास के अवसर पर जिस तरह देश के 300 साधु-संतों धर्माचार्य महंतों को आमंत्रित किया गया था उसी तरह इस बार भी आमंत्रित किया जाएगा।

प्रथम तल के निर्माण के अंतिम चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। लकड़ी के दरवाजे खिड़कियां आदि कारीगरों द्वारा तेजी के साथ बनाई जा रही हैं और प्रथम तल के खंभों में मूर्तियों को बनाने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है।  पत्रकारों की फोटोग्राफी सेशन के बाद अयोध्या मंडल के कमिश्नर की अगुवाई में प्रशासनिक अफसरों ने भी मंदिर परिसर में जाकर अवलोकन किया।

अयोध्या में 19 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रसिद्ध सावन झूला मेला भी होने जा रहा है जिसके प्रमुख बिंदुओं पर भी अफसरों ने जाकर मौका मुआयना किया। अयोध्या धाम में राम पथ मार्ग के निर्माण के चलते पूरी अयोध्या अस्त व्यस्त हो गई है अनेक जगहों पर मार्ग बंद करना पड़ा है।  इन सभी परिस्थितियों के अवलोकन के लिए अफसरों ने मौका पर मुआयना किया।  जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि राम की पैड़ी के उत्तरी भाग पर जहां बोल्डर बिछाए गए हैं वहां पर दीपोत्सव के समय 15000 श्रद्धालुओं के बैठने के लिए स्टेडियम टाइप स्टेपका भी निर्माण किया जाएगा जिस पर 1826 लाख रुपए खर्च होंगे

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट