लाइव न्यूज़ :

जल क्षेत्र को आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना में शामिल करने पर विचार करें : अदालत ने केन्द्र से कहा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह विचार करे कि क्या पेयजल और अपशिष्ट जल प्रबंधन क्षेत्र को आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) में शामिल किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग से कहा कि वह दो प्रतिष्ठानों... वाटर एलायंस इंडिया और नांगलोई वाटर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अनुरोध पर विचार करे और तीन सप्ताह के भीतर अपने फैसले से अवगत कराए।

सरकार ने ईसीएलजीएस को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत शुरू किया था, जिसका लक्ष्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों तथा अन्य व्यवसायों के सामने आ रही नकदी की समस्या को दूर किया जा सके ताकि कोविड-19 महामारी के संकट में वे खुद को बचाए रख सकें।

वाटर एलायंस इंडिया और नांगलोई वाटर सर्विसेज ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर कहा है कि एमएसएमई के तहत आने वाले जल क्षेत्र को ईसीएलजीएस का लाभ नहीं देना संविधान के अनुच्छेद 19 और 14 में प्रदत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

इस संबंध में केन्द्र सरकार के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय से कहा कि दोनों प्रतिष्ठानों के प्रतिवेदनों का चार सप्ताह के भीतर निस्तारण कर दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया