लाइव न्यूज़ :

सुकेश चंद्रशेखर का दावा- केजरीवाल के बंगले में फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक के पैसे दिए, एलजी को लिखा पत्र

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2023 18:26 IST

सुकेश ने अपने पत्र के जरिए दावा किया है उसने केजरीवाल के बंगले में फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक पर लाखों रुपये का खर्च किया है। सुकेश ने पत्र में उन सभी सामानों का ब्यौरा दिया है जो उसके मुताबिक उसने केजरीवाल के लिए खरीदा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखादावा किया कि केजरीवाल के बंगले में फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक पैसे मैंने दिएसुकेश ने कहा व्हाट्सएप चैट उपलब्ध करा सकता हूं

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर एक सनसनीखेज दावा किया है। सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले में हो रहे पुनर्निमाण में आए फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक पर जो खर्च हुआ है वो सारा पैसा मैंने दिया है।  

पत्र में सुकेश ने कहा है कि केजरीवाल और सत्येंद्र जैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से फर्नीचर का चयन उन तस्वीरों के आधार पर किया गया था जो मैंने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को व्हाट्सएप और फेस टाइम चैट के जरिए भेजे थे। पत्र में  कहा गया है कि 15 प्लेट और 20 चांदी के गिलास, कुछ मूर्तियां और कई कटोरे, चांदी के चम्मच, आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए। 

सुकेश ने पत्र में उन सभी सामानों का ब्यौरा दिया है जो उसके मुताबिक उसने केजरीवाल के लिए खरीदा था। इसमें 45 लाख रुपये का ऑलिव ग्रीन रंग का 12 सीटर डाइनिंग टेबल,  केजरीवाल और उनके बच्चों के बेड रूम के लिए 34 लाख रुपये की ड्रेसिंग टेबल, 18 लाख रुपये के सात आइने, 28 लाख के 30 पीस रग्स, बेडस्प्रेड्स और तकिए, 45 लाख की पामराई की तीन दीवार घड़ियां शामिल हैं।

सुकेश ने पत्र में ये भी दावा किया कि ये सब फर्नीचर मैंने मुंबई और दिल्ली से बिलिंग पर खरीदे थे, क्योंकि ये सभी फर्नीचर इटली और फ्रांस से मंगाए गए थे। सुकेश के अनुसार सारे फर्नीचर सीधे केजरीवाल के दफ्तर भेजे गए थे, जहां से मेरे स्टाफ रिषभ शेट्टी ने उन्हें उनके आवास पर लगाया था। सुकेश ने ये भी कहा है कि इस बात का सबूत में जांच एजेंसी को भी उपलब्ध करा सकता हूं, मेरे पास केजरीवाल और सिसोदिया संग हुए व्हाट्सएप चैट मौजूद हैं। 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले में हो रहे पुनर्निमाण में हुए खर्चे को लेकर आम आदमी पार्टी विपक्ष के निशाने पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसत्येंद्र जैनआम आदमी पार्टीतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप