लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रशिक्षण महा अभियान शुरू

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:47 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार वापस पाने की जद्दोजहद में जुटी कांग्रेस ने अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का महा अभियान शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण के अंतिम पड़ाव पर है। प्रदेश के सभी 823 ब्लॉकों की समितियों का गठन हो गया है। 8134 न्याय पंचायत के अध्यक्ष मुस्तैदी के साथ अपनी कमेटियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। साथ ही साथ अब ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कांग्रेस ने 'प्रशिक्षण से पराक्रम' नामक महाअभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने इस अभियान को ‘विजय सेना निर्माण’ नाम दिया है। 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान करीब 2 लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुमार ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान में जिलावार प्रशिक्षण शुरू हुआ है। जिसमें जिले और शहर की कमेटी के सदस्यों के साथ ब्लॉक, न्याय पंचायत और वार्ड के अध्यक्ष प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ नगर अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष भी इन प्रशिक्षण शिविरों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 12 दिनों में जिलावार प्रशिक्षण खत्म हो जाएगा। इसके बाद विधानसभा वार और ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। अहम बात यह है कि अधिकृत पदाधिकारियों के अलावा इस प्रशिक्षण शिविर में अन्य किसी को बैठने की अनुमति नहीं है। कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में पांच विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन दो विषयों के अलावा 'कांग्रेस की विचारधारा', 'भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सच' और 'किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश' नाम से तीन अलग-अलग कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ के तहत भाजपा के अलावा सपा-बसपा राज की कमियों को उजागर करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज