लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का विधानसभा चुनाव से सबक,लोकसभा चुनाव में जीतने दिल्ली में राहुल के साथ पार्टी नेताओं का मंथन

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 8, 2023 22:26 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी। विधानसभा चुनाव की हार से सबक लेते हुए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कई नए प्रयोग करने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में हार पर दिल्ली में मंथनखरगे और राहुल के साथ एमपी के नेताओं की बैठकएमपी में सजग विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेस

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

आज दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में  तय हुआ कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा।  संगठन के ढांचे को सुधारने के लिए नए सिरे से कवायद होगी। कई विभागों में बदलाव किया जाएगा। संगठन को मैदानी स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। आदिवासी इलाकों में कांग्रेस को मिले मत प्रतिशत पर पार्टी ने संतोष जताया है। लेकिन बाकी सीटों पर वोट घटने पर पार्टी के अंदर चिंता हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश इकाई को निर्देश दिए हैं कि संगठन के ढांचे में बदलाव कर उसे मजबूती देने का काम किया जाए। साथ ही बीजेपी और कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिले वोटो पर भी बैठक में समीक्षा की गई। लगभग 8 फ़ीसदी वोटो के अंतर पर बैठक में चिंता जाहिर की गई। इस अंतर को कैसे काम किया जाए, इसको लेकर आने वाले दिनों में रणनीति बनाकर उसे क्रियान्वित करने का काम होगा। 

नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक होगा नियुक्त

 मध्य प्रदेश में विपक्ष का चेहरा कौन होगा। यह कांग्रेस पार्टी अब पर्यवेक्षक नियुक्त कर तय करेगी। बैठक में यह तय हुआ कि विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन हो। इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर विधायकों से राय ली जाए और उसी के बाद कोई फैसला हो।

 कुल मिलाकर कांग्रेस की बैठक में तय हो गया की कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर पार्टी आगे बढ़ेगी। हालांकि मध्य प्रदेश की हार का बारीकी से परीक्षण करने के बाद पार्टी आने वाले दिनों में कोई फैसला लेगी। लेकिन फिलहाल कांग्रेस के सामने चुनौती लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों को लेकर है। और यही वजह है कि अब चुनाव से सबक लेते हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के फार्मूले को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी पहले उम्मीदवार घोषित करेगी और उसके बाद पार्टी की रीति नीति लेकर जनता के बीच जाएगी।

टॅग्स :भारतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम