लाइव न्यूज़ :

राहुल मामले में ऊपरी अदालत का दरवाजा न खटखटाना कांग्रेस की आंतरिक साजिश: भाजपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2023 20:49 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह सवाल भी उठाया कि राहुल गांधी को ‘निपटाने’ के लिए कांग्रेस में सुनियोजित षड़यंत्र किसने रची

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि सूरत की अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होनी तय थी, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने निचली अदालत के फैसले पर रोक के लिए ऊपरी अदालत का रुख क्यों नहीं किया, जबकि पवन खेड़ा के मामले में असम पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किये जाने के कुछ ही घंटों के भीतर ऐसा किया गया था। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह सवाल भी उठाया कि राहुल गांधी को ‘निपटाने’ के लिए कांग्रेस में सुनियोजित षड़यंत्र किसने रची, इसका पता लगाने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को इसकी जड़ तक जाना होगा। 

भाजपा नेताओं ने गांधी को दोषी ठहराने के अदालत के फैसले की आलोचना करने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ‘सामंती मानसिकता’ और ‘अपने पास विशेषाधिकार होने की भावना’ से ग्रस्त है, क्योंकि इसके सदस्य अपने लिए अलग कानूनों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं। 

प्रधान ने कहा, ‘‘कानून सभी के लिए बराबर है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मोदी उपनाम’ वालों को ‘चोर’ कहकर गांधी ने पिछड़ी जातियों को ‘‘गाली’’ देने का काम किया है। ठाकुर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सजा के बाद सांसद के रूप में राहुल गांधी की छुट्टी होनी थी, यह स्पष्ट था। 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह सुनियोजित षड्यंत्र, सोची समझी साजिश... कांग्रेस में किसने रची, राहुल जी आपको यह समझना पड़ेगा...इसकी जड़ तक जाना ही पड़ेगा।’’ उन्होंने सवाल किया कि (कांग्रेस में) कौन हैं, जो उनसे ‘छुटकारा’ पाना चाहते थे? ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास तो कानून के जानकार वकीलों की फौज है, नामी गिरामी वकील हैं, जो लोकसभा में भी हैं और राज्यसभा में भी। 

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या एक भी सही राय देने वाला कांग्रेस में नहीं बचा या मिला अथवा उन्हें जानबूझकर गलत रास्ते पर डाला गया।’’ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी के सिलसिले में पवन खेड़ा की गिरफ्तारी मामले का भी जिक्र किया और कहा कि इसी तरह राहुल गांधी के मामले में राहत के लिए अदालत जाने से कांग्रेस को किसने मना किया था। 

ठाकुर ने कहा, ‘‘उन्होंने (गांधी ने) अपनी ही पार्टी का अध्यादेश फाड़कर फेंक दिया था और अपनी पार्टी को अपनी औकात दिखा दी थी कि कांग्रेस पार्टी की सोच को वह कुछ नहीं मानते। आज उसी पार्टी के अंदर किसने खेल खेल दिया, आज कांग्रेस नेता को पता नहीं चल पा रहा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी को निपटाने वाले कौन हैं? कांग्रेस के अंदर यह सोची समझी साजिश रचने वाले कौन हैं? अगर पवन खेड़ा के लिए चंद घंटों में वकील पहुंच सकते थे, तो श्रीमान् राहुल गांधी जी के लिए क्यों नहीं? एक बड़ा सवाल खड़ा होता है।’’ 

ज्ञात हो कि पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय का का रुख किया था। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत में इस बारे में एक याचिका दाखिल की थी। कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी थी। 

गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है, खासकर उसका प्रमुख परिवार चाहता है कि उनके लिए एक अलग कानून और एक अलग न्यायपालिका हो। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह भूल गए हैं कि देश आजादी के 75वें साल में है और यहां प्रजातंत्र है। यहां कानून सबके लिए बराबर होता है।’’

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेसअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल