लाइव न्यूज़ :

केंद्र के 'दिल्ली सेवा अध्यादेश' का विरोध करेगी कांग्रेस, विपक्ष की बैठक में भाग लेने को लेकर आप पीएसी की बैठक के बाद लेगी फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 16, 2023 16:15 IST

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केवल दिल्ली अध्यादेश ही नहीं, देश में संघवाद को नुकसान पहुंचाने, राज्यपालों के माध्यम से राज्यों के मामलों में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास का हम समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र के 'दिल्ली सेवा अध्यादेश' का विरोध करेगी कांग्रेसकांग्रेस के इस निर्णय से सबसे ज्यादा राहत आम आदमी पार्टी को मिली कांग्रेस की इस घोषणा के बाद कई हफ्तों की अटकलें समाप्त

नई दिल्ली: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की निर्धारित बैठक से एक दिन पहले, कांग्रेस ने रविवार को साफ किया है कि वह दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद  कई हफ्तों की अटकलें समाप्त हो गईं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जहां तक ​​दिल्ली अध्यादेश का सवाल है, हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, हम संघवाद को नुकसान पहुंचाने की केंद्र सरकार की कोशिश का लगातार विरोध कर रहे हैं। हम विपक्ष शासित राज्यों को राज्यपालों के माध्यम से चलाने के केंद्र सरकार के रवैये का लगातार विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस के इस निर्णय से सबसे ज्यादा राहत आम आदमी पार्टी को मिली है। पटना में पहली विपक्षी बैठक के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा था कि जब तक कांग्रेस सार्वजनिक रूप से अध्यादेश की निंदा नहीं करती, उसके लिए किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनना "बहुत मुश्किल" होगा। 

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केवल दिल्ली अध्यादेश ही नहीं, देश में संघवाद को नुकसान पहुंचाने, राज्यपालों के माध्यम से राज्यों के मामलों में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास का हम समर्थन नहीं करने जा रहे हैं। 

कांग्रेस की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, “कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश के प्रति अपने स्पष्ट विरोध की घोषणा करती है। यह एक सकारात्मक विकास है।”

इस बीच, विपक्ष की बैठक पर चर्चा के लिए आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) आज शाम 4 बजे बैठक करने वाली है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह बेंगलुरु बैठक में शामिल होंगे, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि वह पीएसी की बैठक के बाद ही सूचित कर सकते हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएसी बैठक में शामिल होंगे।

टॅग्स :कांग्रेसआम आदमी पार्टीदिल्लीBJPराघव चड्ढाRaghav Chadha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह