लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में निश्चित चुनाव जीतेगी, तेलंगाना में शायद...", राहुल गांधी ने राज्यों के विधानसभा चुनाव पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2023 15:24 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उम्मीद जताई है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने उम्मीद जताई है कि पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर करेगीराहुल गांधी ने कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के जीत के प्रति आश्वस्त हैं लेकिन राहुल गांधी ने तेलंगाना के प्रति दुविधा जताते हुए कहा कि वहां हम शायद जीत रहे हैं

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उम्मीद जताई है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी के जीत के प्रति आश्वस्त हैं और तेलंगाना में भी उन्हें कांग्रेस के जीत की संभावना नजर आ रही है।

राहुल गांधी ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वो इस बात पर पूरी तरह से भरोसा रखते हैं कि कांग्रेस राजस्थान में जीत हासिल करेगी हालांकि वहां पर भाजपा के साथ पार्टी का करीबी मुकाबला है लेकिन कांग्रेस 'बहुत अच्छा प्रदर्शन' करेगी।

लेकिन इसके साथ ही राहुल गाधी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के किसी भी राज्य में न जीतने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी कहूंगा, हम शायद तेलंगाना जीत रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निश्चित रूप से जीत रहे हैं। राजस्थान में मुकाबला है लेकिन हम जीत के बहुत करीब हैं और हमें लगता है कि राजस्थान भी हम जीतने में सक्षम होंगे। शायद भाजपा भी भीतर से यही कह रही है।''

इसके साथ ही राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए एकजुट है और इसके लिए साथ मिलकर काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा, "हम ऐसी स्थिति में ढल रहे हैं, जहां भाजपा मीडिया को नियंत्रित करती है। ऐसा मत सोचिए कि विपक्ष माहौल को अनुकूलन बनाने में सक्षम नहीं है। हम मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं, विपक्ष यानी हमें भारत की 60 फीसदी आबादी ने वोट दिया है।”

राहुल गांधी ने इस बात का दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावों से पहले वहां भाजपा विरोधी माहौल बनाने में कामयाब रही है। उन्होंने कहा, "अगर आप राजस्थान में लोगों से बात करेंगे कि सत्ता विरोधी लहर का मुद्दा क्या है, तो वे आपको बताएंगे कि उन्हें सरकार पसंद है।"

कांग्रेस नेता ने लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी द्वारा बसपा नेता दानिश अली के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा, "भगवा पार्टी जाति जनगणना की मांग पर लोगों का ध्यान भटकाने की ऐसी रणनीति अपना रही है। आज आप जो देख रहे हैं, ये सज्जन बिधूड़ी और फिर अचानक निशिकांत दुबे आ गये। यह सब भाजपा जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वे जानते हैं कि जाति जनगणना एक बुनियादी चीज है जो भारत के लोग चाहते हैं और वे वह चर्चा नहीं करना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस समझ चुकी है भाजपा कैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है और अब कांग्रेस पार्टी भाजपा को ऐसी कहानी बनाने का मौका नहीं देती है कि वो ऐसी कहानियां बनाकर चुनाव जीते। उन्होंने कहा, "इसलिए, हमने उनकी कहानी के मुकाबले लोगों को अपनी कहानी सुनाते हुए चुनाव लड़ा।"

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPराजस्थानमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार