लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस सियासी फायदे के लिए करना चाहती है जाति जनगणना का इस्तेमाल", हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2023 17:56 IST

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सियासी फायदे के लिए जाति जनगणना को मुद्दा बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेराकांग्रेस जाति जनगणना पर जानबूझ कर राजनीतिक खींचतान कर रही हैकांग्रेस ऐसा ही मुद्दा ढूंढ रही ताकि वो इससे राजनीतिक लाभ ले सके

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सियासी फायदे के लिए जाति जनगणना को मुद्दा बना रही है। पूर्व सीएम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जाति जनगणना पर जानबूझ कर राजनीतिक खींचतान कर रही है, ताकि वो इसके बदले में वोट की सियासत को साध सके।

भाजपा नेता ठाकुर ने कहा कि देश में जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आएंगे, जाति जनगणना की मांग तेज होगी क्योंकि कांग्रेस ऐसा ही मुद्दा ढूंढ रही ताकि वो इससे राजनीतिक लाभ ले सके औऱ समाज में बड़ा विभाजन पैदा कर सके।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "जब चुनाव करीब आते हैं तो कांग्रेस ऐसे मुद्दे ढूंढने की कोशिश करती है, जिससे उन्हें राजनीतिक लाभ मिले। यह एक समान एजेंडा है और कुछ नहीं। मेरा मानना ​​है कि जिस तरह से वे इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, वे केवल राजनीतिक नजरिये से इसके बारे में सोच रहे हैं।"

ठाकुर ने आगे कहा, " कांग्रेस इस पूरे मामले में सिर्फ अपना फायदा देख रही है। इससे समाज में बहुत बड़ा विभाजन होगा और यह पूरे समाज के साथ-साथ देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा।''

इससे पहले बीते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि जाति जनगणना भी समाज को बांटने का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया की उक्ति 'दाम बांधो, जाति तोड़ो' की समकालीन समय में जरूरत है।

राज्यपाल शुक्ला ने कहा, "मुझे लगता है कि राम मनोहर लोहिया जी एक समाजवादी विचारक थे। जिन्होंने बांध बांधो (कीमतें तय करो), जाति तोड़ो (जाति तोड़ो) के आधार पर लोकतंत्र का पालन किया था।"

उन्होंने कहा, "समाज को विभाजित करके लोकतंत्र को कभी भी मजबूत नहीं किया जा सकता है। मेरा मानना ​​​​है कि समग्र रूप से समाज एकता और सामाजिक सद्भाव से प्रगति कर सकता है। राम मनोहर लोहिया की कहावत 'दाम बांधो (कीमतें तय करो), जाति तोड़ो (जाति तोड़ो)' की समकालीन समय में जरूरत है।"

राज्यपाल ने कहा कि भारत की प्रगति और अमृत काल के सपने को साकार करने के लिए समाज का एकजुट होना जरूरी है।

उन्होंने कहा, "आज भारत की जीडीपी बढ़ रही है। आज भारतीय लोकतंत्र के इस अमृत काल में पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत में रहने वाले कुछ लोग भारत को तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए मेरा मानना ​​है कि भारत को एकजुट होना चाहिए।"

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कहा, "हिमाचल के राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन भारतीय समाज में सभी लोग सद्भाव और एकता के साथ रहते थे। मुझे लगता है कि कई बार हिंदुत्व को तोड़ने की बात हुई है और जाति जनगणना एक ऐसा ही प्रयास है।"

टॅग्स :जाति जनगणनाजयराम ठाकुरBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार