लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस चाहती है राहुल गांधी को अपशब्द बोलने की पूरी आजादी हो', मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा मिलने पर बोली बीजेपी

By रुस्तम राणा | Updated: March 23, 2023 15:08 IST

राहुल गांधी के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद और उनकी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को अपशब्द बोलने की आजादी चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमानहानि केस में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल कैद की सजा सुनाईवह 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में पाए गए दोषीहालांकि सजा सुनाने के बाद कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मानहानि मामले में 2 साल कैद की सजा सुनाई है। हालांकि सजा सुनाने के बाद कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई और अपने फैसले पर 30 दिनों तक रोक लगा दी है। राहुल गांधी को उनकी कथित 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट से सजा मिलने के बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक वाक्य को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। - महात्मा गांधी।"

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद और उनकी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को अपशब्द बोलने की आजादी चाहती है। बीजेपी की ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि वह सत्य और अहिंसा में विश्वास करते हैं। क्या सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है? देश को गाली सूचक गाली देना है? 

उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी को अपनी जिद से लोगों को अपमानित करने का अधिकार है। गाली देने का अधिकार है तो जो उनकी गाली से पीड़ित हैं उन्हें कोर्ट में मानहानि का मुकदमा भी करने का अधिकार है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को इसमें भी परेशानी है। वो लोग चाहते हैं चाहते हैं कि राहुल गांधी को अपशब्द बोलने की पूरी आजादी हो।   

उधर, कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाने के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, सबको पता है राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

 

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी