लाइव न्यूज़ :

विनाशकाले विपरीत बुद्धि, BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग के पहुंचने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2023 16:09 IST

बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने बीबीसी को विश्व का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन’ करार दिया और कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभार का जारी सर्वे ऑपरेशन नियमों और संविधान के तहत है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग की टीमें मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर पहुंची।कांग्रेस ने कहा, हम अडानी मामले में जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है।बकौल रिपोर्ट्स, आयकर अधिकारी बीबीसी के कुछ पत्रकारों के फोन साथ ले गए। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे को लेकर मंगलवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि।’  जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, "हम अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि।"

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वे ऑपरेशन चलाया।  2002 के गुजरात दंगों और भारत पर ब्रिटिश प्रसारक द्वारा दो-भाग के वृत्तचित्र को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, आयकर अधिकारी बीबीसी के कुछ पत्रकारों के फोन साथ ले गए। 

बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे के बीच भाजपा ने बीबीसी को विश्व का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभार का जारी ‘सर्वे ऑपरेशन’ नियमों और संविधान के तहत है। भाजपा नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया और उन्हें याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था।

भाटिया ने कहा, बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई नियमानुसार और संविधान के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत संविधान और कानून के तहत चलता है और आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। उन्होंने कहा, आयकर विभाग... ये पिंजरे का तोता नहीं है। वह अपना काम कर रहा है।

वहीं एक साक्षात्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कहा कि "ये लोग मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र) के पीछे 2002 से (षड्यंत्र कर रहे) हैं। हर बार मोदी जी मजबूत होकर...बाहर आए हैं।

टॅग्स :Jairam RameshBBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान युद्ध संकटः 'घर से काम करो, विदेश यात्रा नहीं करो', सोना न खरीदें?, विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया, कहा-हिसाब-किताब का समय आ गया?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

कारोबारदोस्त अमेरिका और इजरायल नाराज ना हो जाए, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर मौन हैं पीएम मोदी?, कांग्रेस ने कहा-विदेश मंत्री मौन और संसद में अब तक शोक प्रस्ताव तक नहीं रखा

भारतफीका और निराशाजनक?, जयराम रमेश ने कहा-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण पारदर्शी नहीं रहा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल