लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसः संगठन में बदले जाएंगे कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, नेतृत्व में मंथन ज़ारी, मधुसूदन मिस्त्री ने मांगे फोटोग्राफ

By शीलेष शर्मा | Updated: October 31, 2020 18:00 IST

पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी कुछ नेता बिहार चुनाव के तुरंत बाद यह बदलाव चाहते हैं जबकि दूसरे नेताओं का तर्क है कि जनवरी के अंत में नये पार्टी अध्यक्ष को चुना जाना है अतः यह बदलाव नये अध्यक्ष द्वारा किये जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार जिन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं, उनमें अन्य राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र और गोवा भी शामिल हैं। दरअसल पार्टी के चुनाव आयोग ने नये अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सभी कांग्रेस प्रतिनिधियों को पत्र लिख कर उनके फ़ोटोग्राफ़ मांगे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस में दूसरे चरण का संघनात्मक फेरबदल करने के लिए मंथन चल रहा है, जिसके तहत देश के अनेक राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाना है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जिन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं, उनमें अन्य राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र और गोवा भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी कुछ नेता बिहार चुनाव के तुरंत बाद यह बदलाव चाहते हैं जबकि दूसरे नेताओं का तर्क है कि जनवरी के अंत में नये पार्टी अध्यक्ष को चुना जाना है अतः यह बदलाव नये अध्यक्ष द्वारा किये जाएं।

दरअसल पार्टी के चुनाव आयोग ने नये अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सभी कांग्रेस प्रतिनिधियों को पत्र लिख कर उनके फ़ोटोग्राफ़ मांगे हैं ,क्योंकि कांग्रेस पहली बार फ़ोटो पहचान पत्र के माध्यम से अध्यक्ष के चुनाव में मतदान कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है ताकि चुनाव की पारदर्शिता पर कोई सवाल खड़ा न हो सके।

मिस्त्री ने अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं दिये हैं कि अध्यक्ष के चुनाव के लिये पार्टी का महाधिवेशन किन तारीखों में होगा  लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार महाधिवेशन जनवरी के अंत में अथवा फ़रवरी के मध्य होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

महाधिवेशन बुलाने का फ़ैसला इस बात पर भी निर्भर करेगा कि उस समय तक कोरोना महामारी का प्रकोप कितना रहता है। चूँकि पार्टी के अधिकांश नेता राहुल गाँधी को फिर से अध्यक्ष बनाये जाने के पक्ष में हैं, बावजूद पार्टी का नेतृत्व राहुल को पारदर्शी चुनाव के ज़रिये ही ज़िम्मेदारी सौंपना चाहता है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज