लाइव न्यूज़ :

खड़गे के आवास पर पहुंचीं सोनिया और प्रियंका गांधी, जीत की बधाई, जानें राहुल ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 19, 2022 16:50 IST

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया।केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस की निवर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की। इससे पहले  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया।

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सोनिया गांधी खड़गे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर में कहा कि कांग्रेस पार्टी में सालों बाद चुनाव हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को भारी बहुमत से जीत मिली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं विश्वास करता हूं कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और आगे बढ़ेगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खड़गे साहब का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व की बात है। वे बेहद अनुभवी वरिष्ठ नेता हैं। खड़गे जी के नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस और मज़बूत होगी। सोनिया जी और राहुल जी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खरगे को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि खरगे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत पर बधाई दी और कहा कि इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को संभालने जा रहे खड़गे का व्यापक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष भारत के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को संभालने जा रहे खरगे जी का व्यापक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगी।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधीशशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा