लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के खिलाफ सोनिया गांधी ने खोला मोर्चा, 20 अगस्त को विपक्ष की बैठक बुलाई

By शीलेष शर्मा | Updated: August 12, 2021 18:18 IST

पेगासस जासूसी मामला, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग सहित अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के शोर-शराबे के कारण पूरे सत्र में सदन में कामकाज बाधित रहा।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल होंगे।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्ष के नेताओं से सीधे बात कर रहीं हैं।लोग कोरोना महामारी से निपटने की सरकार की कोशिशों से भी खुश नहीं हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 अगस्त को विपक्षी दलों के नेताओं की वर्चुअल मीटिंग बुलाई है। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। 

कांग्रेस सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल होंगे।आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले चुनाव को ध्यान में रख कर सोनिया ने विपक्ष को लामबंद करने की कमान सीधे अपने हाथों में ले ली है।

10 जनपथ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया विपक्ष के नेताओं से सीधे बात कर रहीं हैं। दरअसल हाल ही में पार्टी द्वारा कराये गए आंतरिक सर्वेक्षण में जो तथ्य सामने आये उसने  कांग्रेस की सक्रियता बढ़ा दी है।

इस सर्वेक्षण में बताया गया है कि पेट्रोल -डीज़ल की बढ़ती कीमतों, किसान आंदोलन, पेगासस जासूसी और आसमान छूती महंगाई जैसे कारणों से मोदी और भाजपा की लोकप्रियता लगातार घट रही है। लोग कोरोना महामारी से निपटने की सरकार की कोशिशों से भी खुश नहीं हैं।

कांग्रेस इस मौके का राजनीतिक लाभ उठा सकती है लेकिन मोदी के खिलाफ मुहीम तभी सफल हो सकेगी  जब विपक्ष पूरी तरह लामबंद हो। इसी सुझाव को देखते हुये सोनिया ने वर्चुअल बैठक बुलाने का फैसला लिया।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने खुलासा किया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर के पहले सप्ताह में सोनिया विपक्ष के नेताओं के लिए रात्रि भोज का आयोजन करने पर विचार कर रहीं हैं। 20 अगस्त की बैठक में उन मुद्दों को चिन्हित किया जाएगा जिसको आधार बनाकर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष  राष्ट्रव्यापी मुहिम सामूहिक रूप से शुरू कर सके। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसंसद मॉनसून सत्रउद्धव ठाकरेएमके स्टालिनहेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टीपेगासस स्पाईवेयरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए