लाइव न्यूज़ :

संगीत गायक पंडित जसराजः सोनिया गांधी ने लिखा पत्र, कहा- एक आवाज चली गई, मेरे समेत करोड़ों संगीत प्रेमियों के लिए खामोशी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2020 14:21 IST

उन्होंने पंडित जसराज की पत्नी मधुरा को भेजे शोक संदेश में कहा, ‘‘पंडित जसराज के निधन से उत्कृष्ट सौम्यता और आध्यात्मिकता की एक आवाज चली गई। मेरे समेत करोड़ों संगीत प्रेमियों के लिए खामोशी छा गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देपंडित जसराज लोगों की जिंदगी में सद्भाव, शांति, माधुर्य और धीरज लेकर आए तथा दर्शकों के साथ उनका दिली रिश्ता था जो उनके संगीत में नया आयाम लाया।हमें पंडित जसराज का इसके लिए आभारी होना चाहिए कि उन्होंने जीवन भर हमारे देश और हमारी संस्कृति को गौरवान्वित किया। पंडित जसराज का 17 अगस्त को अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया था। वह 90 साल के थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर बुधवार को उनकी पत्नी को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की और कहा कि उन्होंने जीवन भर भारत को गौरवान्वित किया।

उन्होंने पंडित जसराज की पत्नी मधुरा को भेजे शोक संदेश में कहा, ‘‘पंडित जसराज के निधन से उत्कृष्ट सौम्यता और आध्यात्मिकता की एक आवाज चली गई। मेरे समेत करोड़ों संगीत प्रेमियों के लिए खामोशी छा गई।’’ सोनिया ने कहा कि पंडित जसराज लोगों की जिंदगी में सद्भाव, शांति, माधुर्य और धीरज लेकर आए तथा दर्शकों के साथ उनका दिली रिश्ता था जो उनके संगीत में नया आयाम लाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पंडित जसराज का इसके लिए आभारी होना चाहिए कि उन्होंने जीवन भर हमारे देश और हमारी संस्कृति को गौरवान्वित किया। आज हमारे पास उनके संगीत की एक समृद्ध विरासत है।’’ पंडित जसराज का 17 अगस्त को अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया था। वह 90 साल के थे।

पंडित जसराज का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा : परिवार

 प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई लाया जाएगा। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। संगीत के मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज का हृदय गति रुक जाने से अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित आवास पर सोमवार को निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से जब भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई तब वह अमेरिका में थे। उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। बयान के मुताबिक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर ले कर विमान 19 अगस्त को मुंबई पहुंचेगा।

परिवार के मीडिया समन्वयक प्रतिम शर्मा ने बताया कि पंडित जसराज के पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को वर्सोवा स्थित उनके आवास पर ‘अंतिम दर्शन’ के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान भूमि पर किया जाएगा।

शर्मा ने बताया कि शास्त्रीय गायक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पंडित जसराज के परिवार में पत्नी मधुरा, बेटा शारंग देव पंडित और बेटी दुर्गा जसराज हैं। पुत्र और पुत्री दोनों संगीतकार हैं। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला