लाइव न्यूज़ :

"RSS की खाकी हाफ पैंट में नितिन गडकरी लगते हैं अश्लील" वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कुछ ऐसे किया कटाक्ष- कहा इस ड्रेस में बूढ़े-मोटे लोगों को देख लगता है अजीब

By आजाद खान | Updated: February 14, 2022 11:09 IST

अजय कुमार ने कहा, ‘हमें नितिन गडकरी को खाकी हाफ पैंट न पहनने के लिए आग्रह नहीं करना चाहिए, लेकिन यह निश्चित रूप से उन्हें शोभा नहीं देता।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आरएसएस की खाकी पैंट में अश्लील बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे कपड़े और खान-पान की आजादी होनी चाहिए।

अगरतला:कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने RSS पर बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब खाकी हाफ पैंट पहनते हैं तो यह अश्लील लगता है। उनके इस बयान पर सियासत में गर्मी आ गई है और लोगों द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अजय कुमार यह नहीं रुके और उन्होंने आरएसएस के पहनावे पर भी बयान दिया। त्रिपुरा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक कुमार ने कहा कि यह अजीब लगता है जब आरएसएस के ‘‘बूढ़े और मोटे’’ नेता हाफ पैंट पहनते हैं। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खाकी हाफ पैंट में देखना लगता है अश्लील- अजय कुमार

कुमार ने यहां कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं कोई हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं कह रहा...खाकी हाफ पैंट पहने नितिन गडकरी की एक पुरानी तस्वीर को देखें, यह अश्लील लगता है। जब आप खाकी हाफ पैंट में आरएसएस के बूढ़े और मोटे लोगों को देखते हैं तो यह अजीब लगता है।’’ कुमार ने कहा, ‘‘हमें नितिन गडकरी को खाकी हाफ पैंट न पहनने के लिए आग्रह नहीं करना चाहिए, लेकिन यह निश्चित रूप से उन्हें शोभा नहीं देता।’’ 

अजय कुमार ने कपड़े और खान-पान की आजादी का किया वकालत

कांग्रेस नेता ने आरएसएस की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देश में सभी को जीवन साथी चुनने से लेकर कपड़े और खान-पान तक की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी त्रिपुरा में गुजराती संस्कृति और गुजरात में त्रिपुरा की खाने की आदतों को थोप नहीं सकता।’’ चुनाव के इस माहौल में नेताओं की बयानबाजी जारी है। ऐसे में देश में जहां एक तरफ हिजाब को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव को देखते हुए नेता बयान बाजी कर रहे हैं। 

टॅग्स :भारतनितिन गडकरीआरएसएसTripura Assemblyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर