लाइव न्यूज़ :

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बच्चों का हो रहा है इस्तेमाल- NCPCR चीफ के आरोप पर कांग्रेस ने कहा- वे भी ‘सुप्रीम बॉस’ की तरह झूठे हैं

By भाषा | Updated: October 11, 2022 14:48 IST

एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियंक कानूनगो के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "यह व्यक्ति जिस पद पर बैठे हैं, उसका अपमान कर रहे हैं। वह अपने ‘सुप्रीम बॉस’ की तरह झूठे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा के लिए बच्चों का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने प्रियंक कानूनगो पर पलटवार भी किया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने मंगलवार को फिर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 'जवाहर बाल मंच' की स्थापना करके और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में ‘‘बच्चों का इस्तेमाल करके’’ कानून का उल्लंघन किया है। 

इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कानूनगो पर निशाना साधते हुए कहा कि एनसीपीसीआर प्रमुख अपने ‘सुप्रीम बॉस’ की तरह ही झूठे हैं। 

कांग्रेस पर क्या आरोप है

एनसीपीसीआर ने पिछले महीने निर्वाचन आयोग से कहा था कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में ‘‘बच्चों का कथित रूप से राजनीतिक साधन के रुप में दुरुपयोग करने’’ के मामले में पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज पर आवश्यक कार्रवाई एवं जांच की जाए। 

इस पर रमेश और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग पहुंचकर उसके नोटिस का जवाब सौंपा था। पार्टी ने कहा था कि बाल आयोग की शिकायत बचकाना हरकत है क्योंकि इस यात्रा में बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया गया और किसी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं हुआ। 

एनसीपीसीआर के प्रमुख ने क्या ट्वीट किया है

मामले में कानूनगो ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है, ‘‘कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी राजनीतिक गतिविधि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने राजनीतिक विभाग जवाहर बाल मंच के माध्यम से बच्चों का इस्तेमाल किए जाने को लेकर एनसीपीसीआर ने निर्वाचन आयोग के समक्ष अधिकारिक आपत्ति दर्ज कराई है, जिस पर आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी किया।’’ 

उन्होंने कहा, "राजनीतिक दलों को मान्यता देने एवं नियंत्रित करने का काम निर्वाचन आयोग का है, इसलिए उसके समक्ष इस विषय को उठाया गया है।" 

निर्वाचन आयोग को दिए गए संविधान की शर्तों को तोड़ा गया है- प्रियंक कानूनगो

कानूनगो ने यह भी कहा कि यह मामला मान्यता के लिए निर्वाचन आयोग को दिए गए संविधान की शर्तों को तोड़कर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एक राजनीतिक विभाग खोलने से जुड़ा है और इसी लिए यह अत्यंत गम्भीर है। 

इस पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु देश के का नून के अनुरूप स्वयं का जो संविधान निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत किया है, यह उसके अनुच्छेद पांच का उल्लंघन है। यह सीधे रूप में निर्वाचन आयोग की कार्रवाई की परिधि में आता है इसलिए निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है।" 

एनसीपीसीआर प्रमुख अपने ‘सुप्रीम बॉस’ की तरह ही झूठे हैं- जयराम रमेश

ऐसे में जयराम रमेश ने कानूनगो पर निशाना साधते हुए कहा, "यह व्यक्ति जिस पद पर बैठे हैं, उसका अपमान कर रहे हैं। वह अपने ‘सुप्रीम बॉस’ की तरह झूठे हैं।" उन्होंने सोमवार को कहा था, "2007 में एनसीपीसीआर का गठन किया गया था। एनसीपीसीआर की अध्यक्षता पहली बार आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का एक कार्यकर्ता कर रहा है।’’ 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसBJPchildchildJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार