लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार 'लक्ष्मण रेखा’ पार करने से पहले सोचना चाहिए था, आचार्य कृष्णम को कांग्रेस ने लगाई फटकार, जानिए क्यों?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2022 08:00 IST

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी और एक वीडियो में गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं। कृष्णम ने एक ट्वीट में गहलोत सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि धमकी मिलने के बावजूद कन्हैया को सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई गई और आरोप लगाया कि हत्यारों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन भी समान रूप से जिम्मेदार है।

Open in App
ठळक मुद्दे उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या को लेकर राज्य सरकार पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाए हैंकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि आपने दूसरी बार लक्ष्मण रेखा पार की हैजयराम रमेश ने कहा कि आपने जो लिखा है वह तथ्यों से बहुत परे है

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने बुधवार को उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या के बाद अशोक गहलोत सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाली टिप्पणी के लिए अपने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को फटकार लगाते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी तथ्यों से रहित है और उन्हें ‘‘लक्ष्मण रेखा’’ पार करने से पहले कम से कम एक बार इस पर विचार करना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी और एक वीडियो में गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं। कृष्णम ने एक ट्वीट में गहलोत सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि धमकी मिलने के बावजूद कन्हैया को सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई गई और आरोप लगाया कि हत्यारों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन भी समान रूप से जिम्मेदार है।

उन्होंने पूछा, ‘‘एसएसपी, डीआईजी के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।’’ कृष्णम ने यह भी पूछा कि क्या राजस्थान में कांग्रेस सरकार का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो गया गया है। कृष्णम को निशाने पर लेते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनसे ट्विटर पर कहा कि उन्हें दूसरी बार "लक्ष्मण रेखा" पार करने से पहले कम से कम एक बार इस पर विचार करना चाहिए था।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कृष्णम के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘‘आपने जो लिखा है वह तथ्यों से बहुत परे है।’’ पिछले सप्ताह कांग्रेस ने कृष्णम की इस टिप्पणी ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सीएम पद छोड़ने में एक पल भी देरी नहीं करनी चाहिए’’ से खुद को दूर कर लिया था और कहा था कि ये न तो पार्टी के विचार हैं और न ही वह अधिकृत प्रवक्ता हैं। 

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल