लाइव न्यूज़ :

अनंत कुमार के दावे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा-जवाब दें PM मोदी

By भाषा | Updated: December 2, 2019 13:19 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कथित तौर पर दावा किया है कि उनकी पार्टी के देवेंद्र फडणवीस को, मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाली 40,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय निधि का दुरुपयोग होने से बचाने के लिए बहुमत न होने के बावजूद पिछले महीने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत कुमार हेगड़े के कथित दावे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग की उन्होंने कहा कि इससे मोदी सरकार की पोल खुल गई है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भाजपा की अल्पकालिक सरकार बनने के संदर्भ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के कथित दावे को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग करते हुए कहा कि इससे मोदी सरकार की पोल खुल गई है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खोली मोदी सरकार की पोल, भाजपा का महाराष्ट्र विरोधी चेहरा बेनक़ाब हुआ।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या संघीय ढांचे को पांव तले रौंद दिया गया? क्या जनता और किसान की भलाई के काम आने वाला 40,000 करोड़ रुपया एक षड्यंत्र के तहत वापस ले लिया गया?’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जबाब दें।’’

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कथित तौर पर दावा किया है कि उनकी पार्टी के देवेंद्र फड़नवीस को, मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाली 40,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय निधि का दुरुपयोग होने से बचाने के लिए बहुमत न होने के बावजूद पिछले महीने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया।

हेगड़े ने मुख्यमंत्री के तौर पर फड़नवीस के दूसरी बार शपथ लेने के महज 80 घंटे बाद इस्तीफा देने के घटनाक्रम को नाटक बताते हुए कहा कि यह इसलिए किया गया ताकि विकास कार्यों के लिए दी गई निधि की रक्षा की जा सके। 

टॅग्स :कांग्रेसअनंत कुमार हेगड़ेनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज