लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत त्यागी के घर हुई बुलडोजर कार्रवाई को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया दिखावटी, पूछा- इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है?

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2022 15:26 IST

कांग्रेस नेता ने सोमवार को ट्वीट कर पूछा है कि इतने सालों बाद क्या सरकार को नहीं पता था कि त्यागी का घर का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव ने पूछा- गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है?ट्वीट में उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ त्यागी की कई तस्वीरों को भी किया शेयर

नई दिल्ली: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया गया। सोमवार को त्यागी का ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर बाबा का बुलडोजर चला। 

इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने श्रीकांत त्यागी को लेकर भारतीय जनता पार्टी शासित यूपी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने सोमवार को ट्वीट कर पूछा है कि इतने सालों बाद क्या सरकार को नहीं पता था कि त्यागी का घर का निर्माण अवैध है। प्रियंका गांधी ने लिखा, क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा? अपने इस ट्वीट में प्रियंका ने श्रीकांत त्यागी की बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ कई तस्वीरों को भी शेयर किया है। 

बता दें कि सोसाइटी की महिला से गाली-गलौच करने और धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा है। फिलहार वह फरार है और यूपी पुलिस को उसकी तलाश है। यूपी पुलिस द्वारा त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

बताया गया कि श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन अपने रसूख के चलते वह कार्रवाई नहीं होने देता था। लेकिन महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब उसका अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraउत्तर प्रदेशup policeकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो