लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक ने भगवान हनुमान को कहा 'आदिवासी', भाजपा नेता ने कहा 'भगवान का अपमान'

By रुस्तम राणा | Updated: June 10, 2023 19:48 IST

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा, “जंगलों में रहने वाले आदिवासियों ने भगवान राम को लंका पहुंचने में मदद की। कुछ ने उन्हें वानर सेना कहा है। हालाँकि, ये सिर्फ कहानियाँ हैं। हनुमान भी आदिवासी थे और हम उन्हीं के वंशज हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धार जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर यह टिप्पणी कीगंधवानी के कांग्रेस विधायक ने समझाया कि रामायण में वानरों के रूप में वर्णित लोग वास्तव में आदिवासी थेबीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने इसे भगवान का 'अपमान' करार दिया

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक विधायक ने हनुमान जी को 'आदिवासी' बताया। जिसके बाद इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दरअसल, उमंग सिंघार ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धार जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर यह टिप्पणी की। गंधवानी के कांग्रेस विधायक ने समझाया कि रामायण में वानरों के रूप में वर्णित लोग वास्तव में आदिवासी थे।

उन्होंने कहा, “जंगलों में रहने वाले आदिवासियों ने भगवान राम को लंका पहुंचने में मदद की। कुछ ने उन्हें वानर सेना कहा है। हालाँकि, ये सिर्फ कहानियाँ हैं। हनुमान भी आदिवासी थे और हम उन्हीं के वंशज हैं।”

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने इसे भगवान का 'अपमान' करार दिया। उन्होंने कहा, "वे (कांग्रेस) हनुमान जी को भगवान नहीं मानते! वे हनुमान जी को हिंदुओं द्वारा पूज्य नहीं मानते!"

राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को टैग करते हुए उन्होंने आगे पूछा, “क्या यह भगवान हनुमान के लिए कांग्रेस का विचार है? क्या कांग्रेस आपके इशारे पर कैथोलिक पादरियों की भाषा बोल रही है जो धर्मांतरण करते हैं।"

बाजपेई के ट्वीट का जवाब देते हुए, एमपी के पूर्व वन मंत्री ने आदिवासियों को अपमानित करने और समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी की मांग की। 

वहीं सिंघार ने भाजपा से पूछा, “क्या आप इसे हनुमानजी का अपमान मानते हैं जब मैं आदिवासियों को भगवान हनुमानजी का वंशज कहता हूं? जब मैंने अपने संबोधन में भगवान हनुमानजी को हमारे आदिवासी समाज से संबंधित माना, तो आपने मेरे संबोधन को 'चीछोरा बयान' कहकर सार्वजनिक रूप से एक आदिवासी के रूप में मेरा अपमान किया।" 

पिछले महीने कांग्रेस के एक अन्य आदिवासी विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने सिवनी जिले में कमलनाथ की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐसा ही बयान दिया था। बरघाट निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने यह भी दावा किया कि भगवान शिव एक आदिवासी थे जिन्होंने दुनिया को बचाने के लिए जहर पी लिया था।

टॅग्स :Madhya Pradeshhanuman jiCongress MLABJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो