लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का दावा- सितंबर तक बदल दिया जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2023 13:02 IST

महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य में मुख्य कुर्सी (मुख्यमंत्री) को खतरा है और सितंबर तक इसमें बदलाव हो जाएगा।

Open in App

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाला राकांपा गुट महाराष्ट्र सरकार में सत्तारूढ़ भागीदार हैं। अजित पवार पिछले महीने शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी से अलग हो गए और सरकार में शामिल हो गए। इस बीच यहां पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में कुछ ही हफ्तों में राज्य सरकार में बड़े बदलाव होंगे।

महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य में मुख्य कुर्सी (मुख्यमंत्री) को खतरा है और सितंबर तक इसमें बदलाव हो जाएगा। मीडिया से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "महाराष्ट्र में जो हो रहा है वो ठीक नहीं है...ये सरकार नहीं चलेगी...महाराष्ट्र में मुख्य कुर्सी (सीएम) को खतरा है। मैं कह सकता हूं कि सितंबर तक मुख्य कुर्सी में बदलाव हो जाएगा..."

पिछले महीने सत्तारूढ़ दल के साथ हाथ मिलाने के बाद अजित पवार दूसरे डिप्टी सीएम बने, जबकि उनकी पार्टी के 8 सहयोगियों ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़णवीस भी डिप्टी सीएम हैं। जून 2022 में शिंदे के विद्रोह और शिवसेना के विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। इसके बाद शिंदे ने शीर्ष पद पर कब्जा करने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया।

टॅग्स :महाराष्ट्रBharatiya Janata PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी