लाइव न्यूज़ :

Congress:अब राज बब्बर ने की मोदी सरकार की तारीफ, बीजेपी की योजना को बताया क्रांतिकारी-किया मनमोहन सरकार से तुलना

By आजाद खान | Updated: September 4, 2022 15:20 IST

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मोदी सरकार के बारे में बोलते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, "पीएम जन धन योजना PMJDY ने 8 साल पूरे कर लिए। लोगों तक पैसा और मदद सीधे बिना किसी के दख़ल के पहुंचे ये क्रांति है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राज बब्बर ने मोदी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' को क्रांतिकारी बताया है। यही नहीं उन्होंने मोदी सरकार की तुलना मनमोहन सरकार से भी की है।

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राज बब्बर ने बीजेपी सरकार की 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है। राज बब्बर ने न केवल भाजपा सरकार की तारीफ की है, बल्कि मौजूदा सरकार की तुलना कांग्रेस के मनमोहन सिंह की सरकार से भी की है। 

एक तरफ जहां पार्टी के पुराने नेता गुलाम नबी आजाद कुछ दिन पहले ही पार्टी छोड़े है, वहीं दूसरी ओर राज बब्बर के इस ट्वीट ने कई सवाल खड़े कर दिए है। ऐसे में जानकार इसके मायने कुछ और ही निकाल रहे है। 

राज बब्बर ने क्या ट्वीट किया है

राज बब्बर ने 'जन धन योजना' (PMJDY) के बारे में बोलते हुए कहा है कि इस योजना के आठ साल पूरे होने के बाद यह एक क्रांतिकारी योजना साबित हई है। उन्होंने आगे कहा कि आम लोगों तक इस योजना का पैसा और मदद सीधा पहुंचा है और यह सब कुछ बिना किसी के दखल से हुआ है। 

इस पर आगे बोलते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "पीएम जन धन योजना PMJDY ने 8 साल पूरे कर लिए। लोगों तक पैसा और मदद सीधे बिना किसी के दखल के पहुंचे ये क्रांति है। आधी से ज़्यादा अकॉउंट धारक महिलाएं हैं। ऐसी योजना 'आपका पैसा आपके हाथ' के नाम पर मनमोहन  सरकार में भी शुरू हुई थी। मौजूदा सरकार ने कार्यन्वयन यकीनन बेहतर किया।"

कांग्रेस से कई नेता चल रहे है नाराज

आपको बता दें कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी से नाराज चल रहे है, ऐसे में पार्टी आलाकमान से उन नेताओं की मीटिंग कराई जा रही है, लेकिन वह मीटिंग सफल होते नहीं दिख रही है और नेता पार्टी छोड़ रहे है। कुछ दिन पहले ही पार्टी के सबसे पुराने नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस छोड़ दिया है। 

हालांकि राज बब्बर पार्टी में किसी पद में नहीं है, लेकिन इस तरह से उनके द्वारा मोदी सरकार की तारीफ करने से इसके अलग ही मायनें निकाले जा रहे है।  

टॅग्स :राज बब्बरकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार