लाइव न्यूज़ :

Loksabha में राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को दें सरकार मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 16:00 IST

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बरसते हुए कहा कि सरकार किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को मुआवजा दे। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के सामने अपने और मांगे भी रखी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने उठाया लोकसभा में किसानों के मुआवजा का मुद्दा, कहा हमनें पंजाब में दिया मुआवजा आप भी दें।राहुल गांधी ने पेश किए हरियाणा में मारे गए 70 किसानों का डेटा और की मुआवजे की मांग। इससे पहले ट्वीट कर राहुल गांधी ने उठाया था लखीमपुर, सत्याग्रहियों के ख़िलाफ़ झूठे केस और एमएसपी पर क़ानून का मामला।

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शीतकालीन सत्र के दौरान पीएम मोदी की जमकर घेराबंदी की। मंगलवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने किसान आंदोलन और उसमें हुई किसानों की मौत का मुद्दा उठाया। कहा कि पीएम मोदी एक तरफ जहां किसानों से माफी मांग रहे हैं, वहीं उनकी सरकार यह कह रही है कि उनके पास किसान आंदोलन में मारे गए किसानों का डेटा नहीं है। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों के हित की बात करते हुए सरकार के सामने कई और मागें भी रखी। 

क्या कहा राहुल ने शीतकालीन सत्र के दौरान

तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, सदन में कृषि मंत्री ने कहा कि उनके पास किसान आंदोलन में मारे गए किसानों का कोई डेटा नहीं है। हमने इसके बारे में पता लगाया। पंजाब की सरकार ने तकरीबन 400 किसानों को 5 लाख का मुआवजा दिया है और 152 किसानों को रोजगार दिया है। ये लिस्ट मेरे पास है, जो मैं सदन के सामने रख रहा हूं।

हरियाणा में मृत किसानों का डेटा का हवाला देकर क्या बोले

यही नहीं राहुल गांधी ने हरियाणा में मारे गए किसानों का डेटा का हवाला देकर सरकार को घेरते हुए कहा हमने 70 किसानों की एक लिस्ट बनाई है, जो हरियाणा के हैं, जो मैं सदन के सामने रख रहा हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये जो पीएम मोदी ने माफी मांगी है और केंद्र सरकार कह रही है कि कोई भी किसान शहीद नहीं हुआ है या उनके नाम सरकार के पास नहीं हैं तो उनके नाम यहां हैं। मैं चाहता हूं कि जो इनका हक है और जो पीएम मोदी ने कहा है, माफी मांगी है, उनका हक पूरा होना चाहिए और उन्हें रोजगार मिलना चाहिए।

इससे पहले भी ट्वीट कर राहुल गांधी ने घेरा था पीएम मोदी को 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान आंदोलन के मुद्दे को लगातार उठाते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी से प्रायश्चित की बात भी कही थी। राहुल ने कहा, 'जब प्रधानमंत्री ने कृषि-विरोधी क़ानून बनाने के लिए माफ़ी मांग ली तो वह संसद में यह भी बताएं कि प्रायश्चित कैसे करेंगे- लखीमपुर मामले के मंत्री की बर्खास्तगी कब होगी? शहीद किसानों को मुआवज़ा कितना-कब दिया जाएगा? सत्याग्रहियों के ख़िलाफ़ झूठे केस वापस कब होंगे? एमएसपी पर क़ानून कब बनेंगे? इसके बिना माफ़ी अधूरी है!'

टॅग्स :भारतRahul Congressमोदी सरकारPMO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण