लाइव न्यूज़ :

Watch: राहुल गांधी ने खरीदी नंदिनी आइसक्रीम, डेयरी ब्रांड को कर्नाटक की शान बताया

By भाषा | Updated: April 17, 2023 07:54 IST

बता दें कि विपक्ष का यह दावा है कि भाजपा अमूल को कर्नाटक में अनुमति देकर नंदिनी को ‘खत्म’ करना चाहती है। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देविवादों के बीच राहुल गांधी ने नंदिनी पार्लर का दौरा कर आइस्क्रीम खरीदी है।राहुल गांधी ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने इस ब्रांड को ‘कर्नाटक का गौरव’ बताया है।इस दौरान उनके साथ डी.के. शिवकुमार और के. सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

बेंगलुरु: नंदिनी बनाम अमूल विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक नंदिनी आइसक्रीम खरीदी और इस ब्रांड को ‘कर्नाटक का गौरव’ बताया है। उन्होंने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रमुख ब्रांड नंदिनी को ‘सर्वश्रेष्ठ’ भी बताया। गुजरात के अमूल द्वारा इस ब्रांड के अधिग्रहण की आशंका के बीच कांग्रेस नेता ने यह कदम राज्य में पार्टी नेताओं द्वारा घरेलू डेयरी ब्रांड का पुरजोर समर्थन करने के मद्देनजर उठाया है। 

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आये राहुल ने एक नंदिनी स्टोर से आइसक्रीम खरीदी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे। राहुल ने बाद में ट्विटर पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कर्नाटक का गौरव, नंदिनी सर्वश्रेष्ठ है।” दोनों दुग्ध संघों के बीच विवाद हाल में शुरू हुआ था, जब अमूल ने घोषणा की थी कि वह बेंगलुरु में भी दूध की आपूर्ति करेगा। 

नंदिनी को लेकर कर कर्नाटक सरकार पर क्या आरोप लगे है

विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने दावा किया है कि भाजपा अमूल को कर्नाटक में अनुमति देकर नंदिनी को ‘खत्म’ करना चाहती है। उन्होंने यह आशंका भी जताई है कि अमूल के अधिग्रहण की राह तैयार करने के लिए नंदिनी के उत्पादों की कमी पैदा की जाएगी। हालांकि, राज्य में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज