लाइव न्यूज़ :

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रियंका ने कहा- आम जनता महंगाई से तड़प रही है और इन्हें दिखाई नहीं देती

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 15:24 IST

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सोचते हैं कि विपक्ष का गला घोंटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चूंकि उनके मंत्री महंगाई नहीं देख सकते, हम उन्हें पीएम हाउस की ओर मार्च करके महंगाई दिखाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने कहा- बीजेपी के मंत्री महंगाई नहीं देख सकते, हम उन्हें पीएम हाउस की ओर मार्च करके महंगाई दिखाना चाहते हैंपीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा- पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को सौंप दी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा- आम जनता महंगाई से तड़प रही है

नई दिल्ली: देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक मार्च करते हुए जा रहे कांग्रेस के राहुल गाधी समेत अन्य सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया गया।

जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की ओर मार्च निकालना चाहा। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सोचते हैं कि विपक्ष का गला घोंटा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चूंकि उनके मंत्री महंगाई नहीं देख सकते, हम उन्हें पीएम हाउस की ओर मार्च करके महंगाई दिखाना चाहते हैं... पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को सौंप दी है। उन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की। आम जनता महंगाई से तड़प रही है।  

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान AICC के पास लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स पर कूद गईं। हालांकि बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

टॅग्स :Priyanka Gandhi VadraCongressमुद्रास्फीतिInflation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार