लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी और उनके पिता का उड़ाया मजाक, कांग्रेस नेता ठहाके मारकर हंसने लगे, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 17:01 IST

पवन खेड़ा ने गौतम अडानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक वो गौतम थे, जो तपस्या कर के बुद्ध बने. एक ये गौतम हैं, जिनके लिए पूरी सरकार पिछले नौ वर्षों से तपस्या कर रही है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अडानी विवाद पर जेपीसी की मांग को लेकर बोल रहे थेइसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनके पिता दामोदर दास मोदी का मजाक उडायाएक ट्विटर यूजर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह नीचता की पराकाष्टा है

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता दामोदर दास मोदी का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। जब कांग्रेस नेता पीएम मोदी और उनके सरनेम को लेकर मजाक उड़ा रहे थे तब कांग्रेस नेता ठहाके मारकर हंस रहे थे। दरअसल, कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अडानी विवाद पर जेपीसी की मांग को लेकर बोल रहे थे। 

वीडियो में कांग्रेस नेता यह कहते दिख रहे हैं कि संसद में आप (केंद्र) चर्चा से क्यों भाग रहे हो? आप जेपीसी की मांग से क्यों डरते हो? जब नरसिंहा राव जी जेपीसी बना सकते हैं, जब अटल बिहारी बाजपेई जी जेपीसी बना सकते हैं तो नरेंद्र गौतम दास, सॉरी। नरेंद्र दामोदर दास मोदी को क्या प्रॉब्लम है। 

इस दौरान वह अपने बगल में बैठे कांग्रेस नेता से कन्फर्म करते हुए पूछते हैं कि गौतम दास है या दामोदर दास मोदी? इसके आगे पवन खेड़ा मुस्कराते हुए बोले नाम दामोदर दास का, काम गौतम दास का। इस पर वह और कुछ अन्य नेता हंसते हुए नजर आए। 

वहीं इसके बाद पवन खेड़ा ने गौतम अडानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक वो गौतम थे, जो तपस्या कर के बुद्ध बने. एक ये गौतम हैं, जिनके लिए पूरी सरकार पिछले नौ वर्षों से तपस्या कर रही है और सरकार के मुखिया तो रोज अठारह अठारह घंटों की तपस्या करते हैं।

वहीं पवन खेड़ा की इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स सियासी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह नीचता की पराकाष्टा है। 

जबकि एक अन्य यूजर्स ने खेड़ा का समर्थन करते हुए लिखा, मोदी ने नेहरू सरनेम की बात की थी, उन्होंने इसे उसी भाषा में वापस ले लिया जिसे वे समझते हैं। 

टॅग्स :Pawan Kheraगौतम अडानीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज