लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा- बाकी देशों ने अपने नागरिकों को वहां से अपने देश बुलाया लेकिन PM अपने प्रचार में व्यस्त रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2022 19:32 IST

रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, यूक्रेन और रूस की लड़ाई की जब ख़बर फैली तो सबसे पहले बाकी देशों ने अपने नागरिकों को वहां से अपने देश बुलाया लेकिन पीएम अपने प्रचार में व्यस्त रहे। 

Open in App
ठळक मुद्दे नाना पटोले ने कहा, वे पीएम नहीं हैं प्रचारक हैं और उसका परिणाम है कहा, बच्चे 80 किमी पैदल चलकर फ्लाइट पकड़ रहे हैं, खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं

मुंबई: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर जहां सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है। रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सीधे मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यूक्रेन और रूस की लड़ाई की जब ख़बर फैली तो सबसे पहले बाकी देशों ने अपने नागरिकों को वहां से अपने देश बुलाया लेकिन पीएम अपने प्रचार में व्यस्त रहे। 

उन्होंने कहा, वे पीएम नहीं हैं प्रचारक हैं और उसका परिणाम है कि भारत के 20,000 बच्चे यूक्रेन में फंस गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बच्चे एक देश से दूसरे देश 80 किमी पैदल चलकर फ्लाइट पकड़ रहे हैं, खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं  है। 

मालूम हो कि निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है और अब तक हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकाला जा चुका है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 2135 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। 

मंत्रालय ने कहा, कल, 8 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिसमें बुडापेस्ट से 5 उड़ानें, सुसेवा से दो उड़ानें और बुखारेस्ट से एक उड़ान शामिल है, जिससे 1500 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जाएगा। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनाना पटोलेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज