लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अजय कुमार का द्रौपदी मुर्मू पर बड़ा बयान, कहा- भारत के बहुत बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं NDA प्रत्याशी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 13, 2022 12:14 IST

कांग्रेस नेता अजय कुमार कुमार ने कहा, "यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा भी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू एक अच्छी इंसान भी हैं। लेकिन वह भारत के एक बहुत ही बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें उन्हें 'आदिवासी' का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं, हाथरस मामला हुआ। क्या उन्होंने एक शब्द कहा है? अनुसूचित जाति की स्थिति बद से बदतर हो गई है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जातियों की स्थिति "बदतर" हो गई है।मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अजय कुमार एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान देकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुर्मू "भारत के बहुत बुरे दर्शन" का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें "आदिवासियों का प्रतीक" नहीं बनाया जाना चाहिए। अजय कुमार के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जातियों की स्थिति "बदतर" हो गई है। मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं (2015 से 2021 तक)। 

ओडिशा के पिछड़े जिले मयूरभंज के एक गरीब आदिवासी परिवार में जन्मी सुश्री मुर्मू ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई पूरी की। वहीं, कुमार ने कहा, "यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा भी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू एक अच्छी इंसान भी हैं। लेकिन वह भारत के एक बहुत ही बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें उन्हें 'आदिवासी' का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं, हाथरस मामला हुआ। क्या उन्होंने एक शब्द कहा है? अनुसूचित जाति की स्थिति बद से बदतर हो गई है।"

राष्ट्रपति चुनाव को "राष्ट्र की आत्मा के लिए लड़ाई" बताते हुए कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले दलों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतीक बनाना और भारत के लोगों को बेवकूफ बनाना मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और सभी समान विचारधारा वाले दलों को यशवंत सिन्हा को वोट देना चाहिए।

द्रौपदी मुर्मू 2013 से 2015 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य थीं और 2010 और 2013 में मयूरभंज (पश्चिम) के भाजपा जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया। 2006 और 2009 के बीच, वह ओडिशा में भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रमुख थीं। वह 2002 से 2009 तक भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रहीं। वहीं, अजय कुमार पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने सुश्री मुर्मू का अपमान किया है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूकांग्रेसयशवंत सिन्हाBJPBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह