लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही है,' मांड्या की जनसभा में बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2023 14:16 IST

मांड्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया। इस योजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा, अच्छा बुनियादी ढांचा जीवन सुगमता बढ़ाता है, प्रगति के लिए नये अवसर पैदा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन कियायोजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा, अच्छा बुनियादी ढांचा जीवन सुगमता बढ़ाता हैभाषण में कहा- कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेस बनाने में बिजी

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र को खोदने का सपना देख रही है और मोदी बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेस बनाने में बिजी है। उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। 

बता दें कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया। इस योजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा, अच्छा बुनियादी ढांचा जीवन सुगमता बढ़ाता है, प्रगति के लिए नये अवसर पैदा करता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस-नीत गठबंधन ने गरीबों को बर्बाद करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, कांग्रेस ने गरीबों को लूटा, गरीबों का दर्द उनके लिए मायने नहीं रखता। 

उन्होंने कहा, देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए काम हो रहा है, कर्नाटक बदल रहा है, भारत बदल रहा है। कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान गरीबों को लाभ पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें घर बैठे फायदे मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन सरकार के तहत किसानों को दोगुना फायदा मिल रहा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार