लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस को 'सनातन' पर शर्म आती है, भाजपा राजस्थान में 'राम राज्य' स्थापित करेगी", केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 15, 2023 07:11 IST

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि अगर चुनाव बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती है तो वह यहां पर "राम राज्य" स्थापित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने राजस्थान में भाजपा का प्रचार करते हुए गहलोत सरकार पर किया जमकर हमला राजस्थान में सरकार बनाकर हम भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, पेपर लीक से मुक्ति दिलाएंगेकांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्म आती है, वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं

भीलवाड़ा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि अगर चुनाव बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती है तो वह राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त कराएगी और "राम राज्य" स्थापित करेगी।

अनुराग ठाकुर ने बीते गुरुवार को भीलवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, "भाजपा का विश्वास 'सबका साथ सबका विकास' में हैं। राजस्थान में सरकार बनाने के बाद हम इसे भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, पेपर लीक और जंगल राज से मुक्त करेंगे। यहां पर हमें 'राम राज्य' स्थापित करना है।"

अपने भाषण के दौरान उन्होंने सूबे की कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा, "कांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्म आती है, वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं, वे हिंदुओं का अपमान करते हैं और वे इस देश के संविधान को कुचलना चाहते हैं।"

ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस और उनके समर्थक दलों के नेता हर दिन कहते हैं कि वे सनातन धर्म को खत्म कर देंगे। अब तो उन्होंने पत्रकारों का भी बहिष्कार करना शुरू कर दिया है और शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी है। चाहे चेन्नई हो या बंगाल, वे डर के मारे शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।"

इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर कई अन्य आरोप भी लगाए।

उन्होंने परोक्ष रूप से गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार केवल 'जीजाजी' (रॉबर्ट वाड्रा) और राहुल गांधी को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्ष दल नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद कठोर और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था और कहा था, 'क्या एक चाय बेचने वाला देश चलाएगा?'

ठाकुर ने भाषण के अंत में कहा, ''जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने पूरा खजाना खाली कर दिया था लेकिन मोदी सरकार ने देशवासियों के लिए थिंक टैंक बनाकर फिर से उस खाली खजाने को भर दिया है।''

टॅग्स :अनुराग ठाकुरराजस्थानराजस्‍थान चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह