लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस लाएगी CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को सौंपा प्रस्ताव

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2018 13:18 IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बैठक बुलाई थी। कांग्रेस का कहना है उनके पास 64 विधायक का हस्ताक्षर हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल:  कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेकैंया नायडू को CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस सौंप दिया है। कांग्रेस का कहना है उनके पास 64 सांसदों का हस्ताक्षर हैं। जिसमें सात पार्टियों का समर्थन है। जज बीएच लोया केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।

CJI के खिलाफ महाभियोग के नोटिस पर 7 दलों के 64 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इन दलों के नेताओं ने बैठक के बाद नोटिस देने का फैसला किया था। महाभियोग के नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले दलों में कांग्रेस, राकांपा, माकपा, भाकपा , सपा , बसपा और मुस्लिम लीग शामिल हैं। बता दें कि पूरे 71 सांसद हैं लेकिन इनमें से सात रिटायर हो चुके हैं। 

उपराष्ट्रपति को नोटिस सौंपने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा सुप्रीम कोर्ट की जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी अब तक कुछ नहीं बदला है। CJI दीपक मिश्रा द्वारा लिए गए प्रशासनिक फैसलों पर कई सवाल उठे हैं। हमें उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति यह महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार करेंगे।

कपिल सिब्बल ने यह भी कहा कि खराब  व्यवहार को लेकर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। उनके फैसले पर कई बार सवाल उठाए गए हैं। पांच मुद्दों को लेकर हमने यह प्रस्ताव रखा है।  

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ला सकती है CJI के खिलाफ महाभियोग, चिंतित SC ने AG से पूछा- क्या ऐसी खबरों पर लगाम संभव?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बैठक बुलाई थी। यह बैठक कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के कमरे में ये बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कांग्रेस सहित 14 दलों के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में जज लोया की मौत को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट की ओर से खारिज किए जाने के बाद के हालत पर चर्चा हुई। 

टॅग्स :दीपक मिश्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार