लाइव न्यूज़ :

चुनाव 2019: हार पर घमासान, कांग्रेस के इस नेता ने सीएम कमलनाथ के काम पर उठाए सवाल

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 25, 2019 05:33 IST

कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने गोयल ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम कमलनाथ के कामों पर सवाल उठाए और उनसे उनके कामों की रिपोर्ट मांगने की बात कही.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल भोपाल से दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराज भी हुए थेचुनाव 2019: बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर जीत दर्ज की है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब घमासान मचने लगा है. चुनाव परिणाम आने के बाद दूसरे दिन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनके कामों की रिपोर्ट मांगी है.

कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सवाल उठाए. उनके द्वारा उठाए गए सवालों से पार्टी सियासी हलचल मच गई है. गोयल ने सोशल मीडिया के जरिए कमलनाथ के कामों पर सवाल उठाए और उनसे उनके कामों की रिपोर्ट मांगने की बात कही. गोयल ने फेसबुक पर लिखा है ‘कमलनाथ ने कहा था कि मैं अब पीसीसी अध्यक्ष पद पर समय नहीं दे पाऊंगा, जिन्होंने माह में केवल एक घंटे समय देकर पीसीसी संभालने की बात कही उनसे काम की रिपोर्ट मांगी जानी चाहिए.’ गोयल ने फेसबुक पर दूसरी पोस्ट में यह भी लिखा है कि ‘प्रदेश में हार के लिए राहुल गांधी नहीं, बल्कि प्रदेश के बड़े नेता ही जिम्मेदारी है.’

गोयल द्वारा फेसबुक पर लिखी इन बातों के बाद सियासी हलचल मचना शुरु हो गया. बड़े नेता तो इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं, मगर छोटे कार्यकर्ताओं का गोयल को खासा समर्थन मिला है. गोयल द्वारा की गई इस पोस्ट के बाद यह बात साफ हो गई है कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा था, वैसा चुनाव इस बार लोकसभा का नहीं लड़ा. गोयल सहित कई नेताओं को भी इसी तरह का मलाल है. यहां उल्लेखनीय है कि गोयल भोपाल से दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराज भी हुए थे, फिर उन्हें मना भी लिया गया था. हालांकि गोयल को दिग्विजय सिंह का समर्थक ही माना जाता है.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर