लाइव न्यूज़ :

योगी से मुलाकात समेत ये कारण बने अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस की नाराजगी की वजह, दिया सदस्यता खत्म करने का नोटिस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 27, 2019 14:40 IST

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने अदिति सिंह की पार्टी से सदस्यता खत्म करने संबंधी नोटिस की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देआराधना मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी है कि अदिति सिंह की कांग्रेस पार्टी से सदस्यता खत्म करने को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को याचिका भेजी गई है। आराधना मिश्रा ने कहा पिछले दो अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र को बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले का अदिति ने उल्लंघन किया था।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी से सदस्यता खत्म किए जाने का नोटिस मिला है। उत्तर प्रदेशकांग्रेस ने अदिति सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि अदिति सिंह ने पार्टी के व्हिप का अनादर किया है जिसके कारण उनके खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की जा रही है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने अदिति सिंह की पार्टी से सदस्यता खत्म करने संबंधी नोटिस की पुष्टि की है। आराधना मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी है कि अदिति सिंह की कांग्रेस पार्टी से सदस्यता खत्म करने को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को याचिका भेजी गई है। 

आराधना मिश्रा ने कहा पिछले दो अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र को बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले का अदिति ने उल्लंघन किया था। 

बता दें कि इस वर्ष दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सदन का विशेष सत्र बुलाया था। कांग्रेस ने इससे खुद को अलग रख इसका बहिष्कार किया था लेकिन रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह सत्र में शामिल हुई थीं। अदिति सिंह के इस फैसले से पार्टी नाराज चल रही थी। 

पार्टी की नाराजगी की एक वजह यह भी थी कि पिछले 16 अक्टूबर को अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने के लिए मांग की थी। सीएम योगी से अदिति की इस मुलाकात के बाद कयासबाजी जोर पकड़ गई थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं। 

22 से 24 अक्टूबर के बीच रायबरेली में कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। अदिति सिंह इस सत्र में भी शामिल नहीं हुई थीं। अदिति सिंह से पार्टी की नाराजगी के पीछे इन वजहों का जिक्र किया जा रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसअदिति सिंहउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज