लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: कांग्रेस 15 जनवरी को राजभवनों का करेगी घेराव, रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार को बताया '60 किसानों की कुर्बानी के लिए जिम्मेदार'

By शीलेष शर्मा | Updated: January 9, 2021 17:17 IST

किसान आंदोलन को समर्थन दे रही कांग्रे ने अब इसमें शामिल होने का फैसला किया है...

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस।15 जनवरी को कांग्रेस करेगी राजभवनों का घिराव करेगी। रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर साधा निशाना।

आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करने के लिये कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी यह फैसला 9 जनवरी को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में किया गया,हालांकि यह बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होनी थी लेकिन उनके स्वास्थ्य कारणों से यह जिम्मेदारी वेणुगोपाल को दे दी गयी। 

कांग्रेस देशभर में मनायेगी "किसान अधिकार दिवस"

इस फैसले के तहत 15 जनवरी को सरकार और किसानों के बीच होने वाली बातचीत से पहले कांग्रेस देशभर में "किसान अधिकार दिवस" मनायेगी जिसके तहत हर प्रदेश मुख्यालयों में धरना ,प्रदर्शन और रैली कर राजभवन का घिराव करेगी। 

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पार्टी ने आंदोलन के दौरान जान गंवा देने वाले किसानों का जिक्र करते हुये प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि मोदी पूरी तरह संवेदना विहीन हैं,वह चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं, यहां तक कि सांत्वना का एक शब्द भी उनके मुहँ से नहीं निकला है। कांग्रेस ने मांग की कि मोदी सरकार तीनों काले कानून वापस ले अथवा मोदी इस्तीफा दें। 

रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला

बैठक के बाद पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा कि भारत की यह पहली सरकार है जो जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा किसान को कह रही है कि ‘सुप्रीम कोर्ट चले जाओ’, ऐसी मोदी सरकार गद्दी छोड़ घर चली जाए, तो अच्छा न किसान थकने वाला, न झुकने वाला और न रुकने वाला मोदी सरकार षड्यंत्रकारी तरीके से न्याय मांग रहे देश के अन्नदाता किसानों को ‘थकाने और झुकाने’ की साजिश कर रही है।

‘किसानों की आजीविका’ और ‘सरकार की वसरवादिता’ की लड़ाई

सुरजेवाला ने मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार 60 किसानों की कुर्बानी के लिए जिम्मेदार है। ये लड़ाई ‘किसानों की आजीविका’ और ‘सरकार की वसरवादिता’ की है। ये लड़ाई ‘किसानों की खुद्दारी’ और ‘सरकार की खुदगर्जी’ के बीच है।

ये लड़ाई ‘किसानों की बेबसी’ और ‘सरकार की बर्बरता’ की है।ये लड़ाई सत्ता के सिंहासन पर ‘मदमस्त सरकार’ और ‘न्याय मांगते’ सड़क पर बैठे किसानों के बीच है।ये लड़ाई ‘दीया’ और ‘तूफान’ की है,इस संघर्ष में कांग्रेस तब तक डटी रहेगी जब तक काले कानून वापस नहीं ले लिये जाते।

टॅग्स :किसान आंदोलनरणदीप सुरजेवालाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष