लाइव न्यूज़ :

किसानों के लिए आवाज उठाने वालों पर आयकर का छापा डलवाएगी सरकार ?

By भाषा | Updated: July 12, 2018 16:55 IST

कांग्रेस ने स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव के रिश्तेदार के अस्पताल पर हुई छापेमारी की निंदा करते हुए आज सवाल किया कि क्या सरकार यह संदेश दे रही है कि किसानों के हित के लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ वह छापे डलवाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: कांग्रेस ने स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव के रिश्तेदार के अस्पताल पर हुई छापेमारी की निंदा करते हुए आज सवाल किया कि क्या सरकार यह संदेश दे रही है कि किसानों के हित के लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ वह छापे डलवाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'क्या सरकार संदेश दे रही है कि अगर आप किसानों के हितों की बात करेंगे तो वह आपके यहां आयकर का छापा डलवायेगी?" कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यादव के रिश्तेदार के यहां हुई छापेमारी की निंदा करते हुए कहा, "प्रतिशोध के इस रवैये की निंदा करता हूं। यह बहुत शर्मनाक और चिन्ताजनक है कि योगेंद्र यादव के परिवार को आयकर के छापे से धमकाया गया है।' उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार यह बताएगी कि नीरव मोदी की कंपनी से 20 लाख रुपये के जेवरात खरीदने के लिए कितने लोगों के यहां छापेमारी की गई?

BJP विधायक ने कहा- ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी की करवाई हत्या, अब तक दे चुके ये विवादित बयान

दरअसल, आयकर विभाग ने हरियाणा के रेवाड़ी में योगेंद्र यादव के रिश्तेदार के अस्पताल समूह के विभिन्न परिसरों में छापेमारी कर करीब 22 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। इससे पहले यह सूचना मिली थी कि अस्पताल समूह ने गहने खरीदने के लिए नीरव मोदी की फर्म को नकद भुगतान किया था।

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई LG को फटकार, कहा-सुपरमैन हैं, लेकिन करते कुछ नहीं 

दूसरी तरफ, यादव ने कल ट्वीट कर दावा किया था, 'मोदी सरकार अब मेरे परिवार को निशाना बना रही है। रेवाड़ी में किसानों को फसल की अच्छी कीमत दिलाने और शराब की दुकानों के खिलाफ मेरी नौ दिनों की पदयात्रा के दो दिन बाद मेरी बहन के अस्पताल पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मेरी बहन का अस्पताल- नर्सिंग होम रेवाड़ी में है। कृपया मेरी तलाशी लो, मेरे घर की लो, लेकिन मेरे परिवार को क्यों निशाना बना रहे हो?'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारत सरकारकिसाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील