लाइव न्यूज़ :

'मालाबार विद्रोह' विवाद को लेकर कांग्रेस, माकपा ने केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:45 IST

Open in App

कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मंगलवार को देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों पर लिखी एक किताब से ''मालाबार विद्रोह'' में भाग लेने वाले लोगों के नाम ''हटाने'' के केंद्र सरकार के कथित कदम की यह तर्क देते हुए निंदा की कि वर्ष 1921 का यह ''आंदोलन'' भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक हिस्सा था। केरल में सत्तारूढ़ माकपा के कार्यवाहक सचिव ए विजयराघवन ने ''मालाबार विद्रोह'' को सामंती जमींदारों द्वारा शोषण के खिलाफ सबसे संगठित आंदोलन करार देते हुए कहा कि भले ही केंद्र इसका नाम मिटाने का प्रयास करे, लेकिन यह भारत के इतिहास का एक हिस्सा रहेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि ''मालाबार क्रांति'' साम्राज्यवाद विरोधी ताकतों के खिलाफ एक उभरता आंदोलन था और आरोप लगाया कि केवल संघ परिवार की ताकतें ही इस तरह के स्वतंत्रता संग्राम को सांप्रदायिक रूप दे सकती हैं। इन नेताओं के अलग-अलग बयान केरल में उठी उस बहस के बीच आए हैं जिसमें कहा गया है कि क्या मालाबार विद्रोह जिसे मोपला विद्रोह भी कहा जाता है, अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह था या एक सांप्रदायिक दंगा था। उन्होंने मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट का भी हवाला दिया जिसमें भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) की तीन सदस्यीय समिति ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों पर आधारित पुस्तक से 387 ''शहीदों'' का नाम हटाने की मांग की है, जिसमें अली मुसलियार और वी कुंजाहमद हाजी जैसे विद्रोही नेता शामिल हैं। हालांकि, आईसीएचआर ने मीडिया में आई इन रिपोर्ट पर आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मालाबार विद्रोह, जिसे 1921 के मोपला (मुस्लिम) दंगों के रूप में भी जाना जाता है, को भारत में तालिबानी मानसिकता की पहली अभिव्यक्तियों में से एक करार दिया है। माकपा नेता विजयराघवन ने मलप्पुरम में संवाददाताओं से कहा, ''जो लोग मालाबार विद्रोह को खारिज करते हैं, उनकी ब्रिटिश समर्थक मानसिकता है।'' उन्होंने कहा, '' अंग्रेजों ने संघर्ष को सांप्रदायिक दंगे के रूप में चित्रित करने की कोशिश की। आरएसएस इस तरह से इस कदम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही। मालाबार विद्रोह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक हिस्सा है। विद्रोह में निर्विवाद रूप से ब्रिटिश विरोधी भावना थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर